फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार@3: मोदी के सपनों को पूरा करने में जुटी हैं बॉलीवुड की ये हस्तियां

Wed, 17 May 2017 05:40 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Wed, 17 May 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebrities helping Narendra Modi fulfil his dreams, 3 years of modi government
आमिर खान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को तीन साल पूरे हो होने को हैं और इस दौरान उन्होंने देश को जो सपने दिखाए उन्हें काफी हद तक पूरा करने में भी कामयाब रहे। उनके इन सपनों को पूरा करने में ना सिर्फ आम लोग एकजुट हुए बल्कि बॉलीवुड भी साथ आ गया। बॉलीवुड की कई हस्तियां ऐसी हैं जो नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करने में जुटी हुई हैं। इन हस्तियों की फैन फॉलोइंग का ही नतीजा है कि लोग अपने चहेते स्टार्स के साथ मोदी के सपनों को पूरा करने में जुट गए हैं।


एक नजर बॉलीवुड की उन हस्तियों पर जो नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में मदद कर रही हैं:
Bollywood celebrities helping Narendra Modi fulfil his dreams, 3 years of modi government
विद्या बालन
विद्या बालन एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो तन्मयता के साथ नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के मिशन को पूरा करने में मदद कर रही हैं। उन्हें अक्सर कई ऐसे विज्ञापनों में देखा गया है जिनमें वो लोगों से खुले में शौच ना जाने और घर में ही शौचालय बनवाने की अपील करते हुए नजर आती हैं। इतना ही नहीं, एक तेल के विज्ञापन के जरिए वो गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद की भी गुजारिश करते हुए नजर आती हैं।
Bollywood celebrities helping Narendra Modi fulfil his dreams, 3 years of modi government
आमिर खान
आमिर खान भी नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में जी-जान से लगे हैं। जहां काफी वक्त तक वो 'अतिथि देवो भव:' के जरिए दूर जगहों से आ रहे लोगों का सम्मान और सत्कार करने की बात करते नजर आए तो हाल ही में उन्हें 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' जैसे मोदी के कैंपेन को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया। इस कैंपेन पर आमिर ने एक विज्ञापन भी किया जिसमें बेटियों को आगे बढ़ने देने की बात कही गई। अपनी फिल्म 'दंगल' में भी आमिर ने इस मुद्दे को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebrities helping Narendra Modi fulfil his dreams, 3 years of modi government
परिणीति चोपड़ा
आमिर के अलावा परिणीति चोपड़ा को भी मोदी के महत्वाकांक्षी सपने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के सपने को प्रमोट करते हुए देखा गया। इसी सिलसिले में उन्हें पिछले साल हरियाणा का ब्रांड एंबेसेडर भी बनाया गया।
विज्ञापन
Bollywood celebrities helping Narendra Modi fulfil his dreams, 3 years of modi government
नरेंद्र मोदी के साथ अक्षय कुमार
अक्षय कुमार एक ऐसे स्टार हैं जो नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित रहे हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के जरिए मोदी के स्वच्छता अभियान को प्रमोट करते नजर आएंगे बल्कि वक्त वक्त पर वो सैनिकों और उनके परिवारों की आर्थिक मदद करते रहे हैं। कई मौकों पर उन्होंने मोदी के फैसलों की भी तारीफ की है। मोदी भी अक्षय कुमार द्वारा किए जा रहे कामों से खासे प्रभावित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed