हम अक्सर अपने
बॉलीवुड स्टार्स पर नाज करते रहे हैं, खासकर उन पर जो
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनमें से कई
फिल्म स्टार्स ऐसे हैं जो असल में भारतीय नहीं हैं यानि वो विदेश में पैदा हुए।
चलिए जानते हैं ऐसे ही फिल्म स्टार्स के बारे में जो विदेश में पैदा हुए:
2 of 6
दीपिका
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण कहने को तो एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और इंडियन हैं, लेकिन असल में उनका जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ। दीपिका की फैमिली तब बैंगलौर शिफ्ट हुई जब दीपिका एक साल की थीं और तभी से दीपिका यहीं रह रही हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाली दीपिका आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना-माना नाम हैं।
3 of 6
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण की तरह ही कैटरीना कैफ भी भारत में पैदा नहीं हुईं। कैटरीना आज बॉलीवुड में नाम कमा रही हैं लेकिन असल में वो एक ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनका असली नाम कैटरीना टरकॉट है और तकरीबन एक दशक से वो बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हिंदी भाषा ना आने की वजह से शुरूआत में कैटरीना को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब वो इसमें काफी निपुण हो गई हैं।
जैक्लीन फर्नांडिस असल में श्रीलंका की रहने वाली हैं और वहीं पैदा हुईं। लेकिन आज बॉलीवुड में वो खूब नाम और शोहरत कमा रही हैं।
5 of 6
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
आपको जानकर हैरानी होगी कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट भी ब्रिटिश बॉर्न हैं। उनकी मां सोनी राजदान कश्मीरी और जर्मन हैं जबकि पिता महेश भट्ट गुजराती।