मशहूर अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। आज हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे किस्से जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं एक ऐसे किस्से के बारे में जिसके बाद अमिताभ रेखा से हमेशा के लिए दूर चले गए थे।
वो दौर 1977 का था जब रेखा मांग में सिंदूर भरकर और मां बनने की खबरें मीडिया में देकर अमिताभ से रिश्ता जगजाहिर करने में लगी थीं। दूसरी तरफ जया शांति से अपने परिवार को बिखरने से बचाने का प्रयास कर रही थीं।
एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। उस दिन जया ने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा सोच रही थीं कि जया भला-बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
4 of 8
जया बच्चन
- फोटो : amar ujala
जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच रही थी कि जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी और रोना-पीटना मचेगा।
5 of 8
rekha
- फोटो : santa banta
रात के वक्त रेखा सज-धजकर जया के घर पहुंची। रेखा के मुकाबले जया बिलकुल सादे कपड़ों में थीं। उन्होंने रेखा का स्वागत किया और ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था।