अभिनेता अनिल कपूर अपने परिवार के साथ जुहू स्थित बंगले में रहते हैं। अनिल कपूर की बेटी और निर्माता रिया कपूर ने अपने घर का एक वीडियो साझा किया है। उनके साथ उनके भाई हर्षवर्धन कपूर नजर आ रहे हैं। वीडियो में रिया घर से जुड़ी कई यादें बताती हैं।
2 of 6
अनिल कपूर के घर की Inside Photos
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर के घर के लिविंग रूम से ही लगा हुआ वर्क रूम और बार है। यहां कई एंटीक चीजों को देखा जा सकता है जो कि लिविंग रूम को ट्रेडिशनल लुक देते हैं। रिया घर के इस हिस्से को 'हार्ट ऑफ द हाउस' कहती हैं।
3 of 6
अनिल कपूर के घर की Inside Photos
- फोटो : सोशल मीडिया
यह हर्षवर्धन का कमरा है। जब इस बंगले में काम हो रहा था तब अनिल कपूर और सुनीता कपूर यहीं रहते थे। इसके आगे रिया कपूर का कमरा है। हर्ष बताते हैं कि जब उन्हें रात में नींद नहीं आती तो वो यहीं से रिया के पास जाते हैं और दोनों गप्पे लड़ाते हैं।
4 of 6
अनिल कपूर के घर की Inside Photos
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया अपना कमरा भी दिखाती हैं। उनके कमरे की ज्यादातर चीजें सफेद रंग की हैं क्योंकि उन्हें सफेद रंग से सुकून मिलता है। वह यह भी बताती हैं कि यहां उन्होंने सोनम कपूर और हर्षवर्धन के साथ कई यादगार पल बिताए हैं। कमरे में ही रिया के मेकअप का सामान देखा जा सकता है।
5 of 6
अनिल कपूर के घर की Inside Photos
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने घर में अलग से 'मूवी रूम' भी बनाया हुआ है। जहां एक बड़े प्रोजेक्टर पर फिल्में देखी जा सकती हैं। हर्षवर्धन के पास डीवीडी के कलेक्शन हैं। वो बताते हैं स्कूल के दिनों से वो इन्हें इकट्ठा कर रहे हैं। इस कमरे में वो पढ़ते भी हैं। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर कई बार यहीं योगा करती हैं।