{"_id":"5e84833d8ebc3e76b0066ed1","slug":"bollywood-actor-ali-fazal-turns-batman-to-help-people-during-coronavirus-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: लॉकडाउन में बैटमैन बनकर सड़क पर निकला ये अभिनेता, लिखा- 'जिससे डरते थे वही बात हो गई'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Coronavirus: लॉकडाउन में बैटमैन बनकर सड़क पर निकला ये अभिनेता, लिखा- 'जिससे डरते थे वही बात हो गई'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए देश को 15 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में सरकार के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी अपने- अपने हिसाब से जरुरतमंदो की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कुछ सितारे जहां पीएम और सीएम केयर्स फंड के साथ ही साथ अन्य संस्थानों की आर्थिक सहायता कर रहे हैं तो वहीं कुछ सितारे गरीब और जरुरतमदों को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। इस बीच एक बॉलीवुड अभिनेता बैटमैन के अवतार में मदद के लिए आगे आया है।
Trending Videos
2 of 5
Ali Fazal
- फोटो : social media
दरअसल बॉलीवुड अभिनेता अली फजल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अली फजल बैटमैन के अवतार में नजर आ रहे हैं। अली खुद गाड़ी चलाते हुए अपना डांस एक्सप्रेस कर रहे हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म विजयपथ का गाना 'राहों में उनसे मुलाकात हो गई' चल रहा है।
3 of 5
Ali Fazal
- फोटो : social media
वीडियो के कैप्शन में अली फजल ने लिखा, 'जिससे डरते थे वही बात हो गई... बाहर के हालातों को फिलहाल फेस नहीं कर सकता हूं। इसलिए बैटमैन (डीसी का एक किरदार) मदद के लिए आगे आया है।' इसके साथ ही कैप्शन में अली फजल ने उस जगह का पता दिया है जहां वो मदद करने के लिए जा रहे थे। कैप्शन में अली ये भी बता रहे हैं कि मदद करें, चाहें थोड़ी चाहें ज्यादा।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अली फजल का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी हाल ही में अली का एक वीडियो ऋचा चड्ढा के साथ बात करते हुए वायरल हुआ था। वीडियो में अली अपनी गर्लफ्रेंड ऋचा के साथ वीडियो कॉल कर रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर अली और ऋचा के फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। याद दिला दें कि दोनों की शादी कोरोना वायरस के चलते टाल दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
ali fazal
गौरतलब है कि अली फजल बॉलीवुड के साथ ही साथ कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वहीं अली वेब सीरीज में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। फिल्म फुकरे के साथ ही अली को मिर्जापुर के गुड्डू भैया के लिए भी याद किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।