90 के दशक में अपने एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार बॉबी देओल (Bobby Deol) ने 27 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बर्थडे के खास मौके पर बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस तक सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं बॉबी देओल ने अपने बर्थडे की खुशी को बेटे आर्यमन के साथ साझा की है।
2 of 5
Bobby Deol
- फोटो : Instagram
उन्होंने 17 साल के बेटे आर्यमन की एक तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ उन्होंने कैप्शन में अपनी फीटनेस और जिंदगी के 49 साल के खास अनुभव को साझा किया। उन्होंने लिखा- 'मैं अपने बेटे (Aryaman Deol) के साथ काफी फ्रेंडली हूं। मैं 50 साल का हो गया हूं, लेकिन मुझे अब भी फील होता है जैसे 20 साल का हूं।'
3 of 5
bobby deol
- फोटो : file photo
इसके अलावा बॉबी देओल ने बेटे के प्रति प्यार जाहिर करते हुए कैप्शन में आगे लिखा- 'मेरा बेटा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा बदलाव है। मैंने इसको दोस्त की तरह पाया है। मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी इस खुशी के साथ जिता रहूंगा।' बॉबी देओल के बड़े भाई सन्नी देओल (Sunny Deol) ने भी इस मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो बॉबी और उनके बेटे के साथ नजर आए थे।
4 of 5
sunny deol
- फोटो : instagram
5 of 5
ajay devgn
- फोटो : file photo
बॉलीवुड स्टार्स के अलावा क्रिकेटर जहीर खान ने भी पार्टी में शिरकत की । चंकी पांडे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे । वहीं बॉबी के घर के बाहर इशिता दत्ता, साकिब सलीम, वत्सल सेठ और विंदु दारा सिंह को भी स्पॉट किया गया । बता दें कि बॉबी देओल ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से 4 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी । फिल्म फ्लॉप रही लेकिन बॉबी के काम को लोगों ने सराहा था । इन दिनों बॉबी के पास एक ही फिल्म है 'हाउसफुल 4' ।