{"_id":"5a290db84f1c1b74698c0521","slug":"bmc-sends-notice-to-singer-mika-for-illegal-construction-work-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 11 का सेट तोड़ने के बाद नजरें मीका सिंह के फ्लैट पर, BMC ने भेजा नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 11 का सेट तोड़ने के बाद नजरें मीका सिंह के फ्लैट पर, BMC ने भेजा नोटिस
amarujala.com- Presented by: आनंद
Updated Thu, 07 Dec 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 11 का सेट तोड़ने के बाद अब नगर निगम की नजरें पंजाबी सिंगर मीका सिंह के फ्लैट पर हैं। बीएमसी ने मीका को ओशीनारी स्थित डीएलएच एन्क्लेव में अपने फ्लैट पर अवैध निर्माण कराने पर नोटिस जारी किया है। गौर हो कि बीएमसी के निशाने पर अनिल कपूर और कॉमिडियन कपिल शर्मा भी आ चुके हैं।
नोटिस में बीएमसी ने मीका पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दसवीं मंजिल पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य करवाया है। कार पार्किंग पर भी अपना अवैध कब्जा कर रखा है। नोटिस में बीएमसी ने उन्हें सात दिनों के अदंर निर्माण हटवाने का आदेश दिया है। हालांकि बीएमसी ने मीका को अपने पक्ष रखने का भी समय दिया है।
वहीं, वकील के अनुसार मीका ने थर्ड पार्टी फ्लैट खरीदा था, जिसके तहत मीका को अवैध निर्माण के बारे में कुछ नहीं पता था। अब देखना होगा कि मीका बीएमसी के आगे अपना पक्ष रखने में कितने सही साबित होते है। ये पहला मामला नहीं जब बीएमसी किसी सेलिब्रिटी का घर या ऑफिस अवैध निर्माण के चलते तोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों LMC (लोनावला म्युनिसिपल काउंसिल) ने भी बिग बॉस 11 के सेट पर अपना बुलडोजर चला। काउंसिल ने सेट पर बने 13 अवैध टॉयलेटों को तोड़ दिया। वैसे म्युनिसिपल के एंटी-अतिक्रमण दल के इस कदम का बिग बॉस के स्टाफ ने काफी विरोध किया है लेकिन एलएमसी का कहना है कि ये शौचालय अवैध थे इसलिए उन्हें तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर का ऑफिस अवैध निर्माण के चलते बीएमसी के बुल्डोजर का शिकार हुआ, वहीं ओशीनारी एक ऐसी जगह है जहां बॉलीवुड की तमाम सैलिब्रिटी रहती है। याद हो कि ये जगह उस समय चर्चा में आई जब कॉमिडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाया था कि अपने केस को रफादफा करने के लिए बीएमसी अधिकारी ने उनसे 5 लाख की रिश्वत मांगी है। हालांकि इसके बाद कपिल की खुद उलटपुलट की गई कारगुजारियां ही सामने आ गईं थी।