फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान से जेल में मिलने क्यों नहीं जा पाईं कटरीना, वजह कहीं शाहरुख और आमिर तो नहीं

Sat, 07 Apr 2018 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
black buck case salman khan jodhpur central jail where is katrina kaif
कटरीना कैफ

कभी सलमान खान की गर्लफ्रेंड रहीं कटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें पिछले दिनों सामने आईं। जिनमें वह मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती नजर आईं। उनके साथ सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनका बेटा आहिल भी नजर आया। यह तस्वीरें सलमान खान के जेल जाने से पहले की हैं। सलमान के जेल जाने के बाद कटरीना कहीं दिखीं नहीं।

black buck case salman khan jodhpur central jail where is katrina kaif
प्रीति जिंटा

सलमान खान के जेल जाने के बाद शुक्रवार को उनसे मिलने उनकी दोस्त प्रीति जिंटा जोधपुर पहुंचीं लेकिन सलमान की जिंदगी में खास जगह रखने वालीं कैटरीना कहीं नहीं दिख रही हैं। ऐसे में सब जानना चाहते हैं कि आखिर वह हैं कहां? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कटरीना इन दिनों हैं कहां?

black buck case salman khan jodhpur central jail where is katrina kaif
कैटरीना कैफ

दरअसल, कटरीना इन दिनों फिल्मों में काफी बिजी हैं। उनकी दो फिल्में फ्लोर पर हैं। यशराज बैनर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में वह आमिर के साथ नजर आएंगी जिसकी शूटिंग चल रही है। वहीं दूसरी फिल्म निर्देशक आनंद एल राय की 'जीरो' है जिसमें उनके साथ शाहरुख हैं। जल्द ही वह 'जीरो' के अगले शेड्यूल की शूटिंग कर देंगी, फिलहाल वह 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में व्यस्त हैं। लगातार दो फिल्मों की वजह से कटरीना को समय नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
black buck case salman khan jodhpur central jail where is katrina kaif
katrina kaif

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना मुंबई में लगातार सलमान के परिवार के संपर्क में है वह उनके परिवार से सलमान के बारे में जानकारी भी ले रही हैं।  इससे पहले सलमान खान ने जेल जाने से कुछ दिनों पहले कटरीना के साथ शूट किए गए एक एड का वीडियो पोस्ट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed