{"_id":"591bba8a4f1c1bfc71f237db","slug":"birthday-special-story-of-pankaj-udhas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spcl: पंकज उधास की मखमली आवाज में सुनें उनकी पांच यादगार गजलें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spcl: पंकज उधास की मखमली आवाज में सुनें उनकी पांच यादगार गजलें
Wed, 17 May 2017 05:59 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Wed, 17 May 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पंकज उधास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा जगत में पंकज उधास एक ऐसे गजल गायक हैं जिन्होंने अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। आज पंकज उधास अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंकज का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के राजकोट के निकट जेटपुर में जमींदार गुजराती परिवार में हुआ। उनके बड़े भाई मनहर उधास जाने-माने पार्श्वगायक है। घर में संगीत के माहौल से उनकी भी रुचि संगीत की ओर हो गई।
B'Day Spcl: पंकज उधास की मखमली आवाज में ये गजलें सुन आपको याद आएगी आपकी मोहब्बत
2 of 6
महज सात साल की उम्र से ही गाना गाने लगे। उनके इस शौक को उनके बड़े भाई मनहर ने पहचान लिया और उन्हें इस राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। मनहर अक्सर संगीत से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया करते थे। उन्होंने पंकज को भी अपने साथ शामिल कर लिया। एक बार पकंज को एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला जहां उन्होंने ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत गाया। इस गीत को सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे।
B'Day Spcl: पंकज उधास की मखमली आवाज में ये गजलें सुन आपको याद आएगी आपकी मोहब्बत
3 of 6
उनमें से एक ने पंकज को खुश होकर 51 रुपए दिए। इस बीच वह राजकोट की संगीत नाट्य अकादमी से जुड़ गए और तबला बजाना सीखने लगे। कुछ साल के बाद पंकज उधास का परिवार बेहतर जिंदगी की तलाश में मुंबई आ गया। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मशहूर संत जेवियर्स कॉलेज से हासिल की। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई करने के लिए दाखिला ले लिया लेकिन बाद में उनकी रुचि संगीत की ओर हो गई और उन्होंने उस्ताद नवरंग जी से संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day Spcl: पंकज उधास की मखमली आवाज में ये गजलें सुन आपको याद आएगी आपकी मोहब्बत
4 of 6
पंकज उधास की सिने करियर की शुरुआत 1972 में प्रदर्शित फिल्म कामना से हुई लेकिन कमजोर कहानी और निर्देशन के कारण फिल्म बुरी तरह असफल साबित हुई। इसके बाद गजल गायक बनने के उद्देश्य से उन्होंने उर्दू की तालीम हासिल करनी शुरू कर दी। पंकज उधास ने लगभग दस महीने तक टोरंटो रेडियो और दूरदर्शन में गाना गाया।
विज्ञापन
B'Day Spcl: पंकज उधास की मखमली आवाज में ये गजलें सुन आपको याद आएगी आपकी मोहब्बत
5 of 6
इस बीच कैसेट कंपनी के मालिक मीरचंदानी से उनकी मुलाकात हुई और उन्हें अपनी नई एलबम आहट में पार्श्वगायन का अवसर दिया। यह अलबम श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। साल 1986 में प्रदर्शित फिल्म ‘नाम’ पंकज उधास के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में एक है। यूं तो इस फिल्म के लगभग सभी गीत सुपरहिट साबित हुए लेकिन उनकी मखमली आवाज में 'चिट्ठी आई है' आज भी श्रोताओं की आंखों को नम कर देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।