बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी का आज 39वां जन्मदिन है। शरमन जोशी का जन्म आज ही के दिन साल 1979 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1999 में फिल्म 'गॉडफादर' से एक्टिंग की शुरूआत की। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा उन्होंने कुछ टीवी शो की मेजबानी भी की है। शरमन जोशी ने हिंदी के अलावा मराठी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।
शरमन जोशी के पिता अरविन्द जोशी बीते जमाने के गुजरती थिएटर आर्टिस्ट थे। उनकी बहन और कजिन भी मराठी और गुजराती थिएटर से जुड़ी हुई हैं। शरमन जोशी की शादी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से हुई। वह एक बेटी और दो बेटों के पिता हैं। उनकी बेटी का नाम ख्याना और बेटों का नाम वारयण और विहान जोशी है।
शरमन और प्रेरणा चोपड़ा की मुलाकात पहली बार कॉलेज में हुई थी और दोनों एक-दूसरे को देखते ही पसंद करने लगे थे। पहले दोनों दोस्त बने और समय के साथ-साथ दोस्ती गहरी होती चली गई। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और साल 1999 में उन्होंने डेटिंग शुरू की। एक- दूसरे को लगभग 1 साल तक डेट करने के बाद 2000 में शरमन और प्रेरणा ने शादी करने का फैसला किया और 15 जून 2000 को दोनों ने शादी कर ली।
2015 में आई फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में शरमन जोशी जरीन खान के साथ रोमांस करते हुए नजर आए। दोनों के बीच कई बोल्ड सीन फिल्माए गए। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च दौरान शरमन जोशी ने बताया था कि 'जब मैंने अपनी 10 साल की बेटी को दिखाया तो वह हैरान रह गई। उसने मुझे फिल्म में काम करने से ही मना कर दिया था। ट्रेलर उसे बिल्कुल पसंद नहीं आया था। वह तो शुक्र है उसकी कजिन का जिसने उसे बताया कि यह मेरे काम का हिस्सा है। हमें ऐसा करना होता है।'
5 of 5
sharman joshi
- फोटो : अमर उजाला
शरमन को बॉलीवुड में फिल्म 'स्टाइल' से पहचाना जाने लगा। यह फिल्म 2001 में आई थी। इसके बाद उन्होंने एक्सक्यूज मी', 'शादी नं-1', 'गोलमाल', 'रंग दे बसंती', 'हेट स्टोरी 3', '1920 लंदन', 'थ्री इडियट्स' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। शुरुआती फिल्मों को देखते हुए शरमन की पहचान एक हास्य अभिनेता के दौर पर होने लगी थी लेकिन 2006 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'फिल्म रंग दे बसंती' ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी। शरमन को जिस फिल्म ने सबसे ज्यादा पहचान दिलाई वह थी राजकुमार हिरानी की फिल्म 'थ्री इडियट्स'। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 'थ्री इडियट्स' के लिए शरमन जोशी को आइफा बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।