फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर से जुड़ रहा है मलाइका अरोड़ा का नाम, जानें कैसे शुरू हुई थी अरबाज संग लव स्टोरी

Wed, 23 Oct 2019 01:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 23 Oct 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special malaika arora Love Story with Ex Husband arbaaz khan
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : instagram

बॉलीवुड में सभी को अपने डांस और फिटनेस से कायल करने वालीं मलाइका अरोड़ा हाल फिलहाल में अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन सीधे तौर पर इनकार भी नहीं किया है। वैसे ये बात तो सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा पहले मलाइका अरोड़ा खान थीं और उनकी शादी अरबाज खान से हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मलाइका और अरबाज की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी, बर्थडे के खास मौके पर हम आपको बताते हैं मलाइका- अरबाज की लव स्टोरी।

Birthday Special malaika arora Love Story with Ex Husband arbaaz khan
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर टीवी चैनल एमटीवी में बतौर वीजे शुरू किया था। लेकिन मलाइका सुर्खियों में तब आईं जब शाहरुख खान के साथ ट्रेन की छत पर वो 'छइयां- छइयां' करती नजर आईं। शाहरुख संग मलाइका का आइटम नंबर फिल्म दिल से में था जो साल 1999 में रिलीज हुई थी।

Birthday Special malaika arora Love Story with Ex Husband arbaaz khan
Arbaaz Khan, Malaika Arora - फोटो : social media

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका और अरबाज की मुलाकात 1993 में एक कॉफी एड शूट के दौरान हुई थी। इस शूट के साथ ही अरबाज और मलाइका की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे। इसके बाद 1998 में दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special malaika arora Love Story with Ex Husband arbaaz khan
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था- 'मुझे और अरबाज को एक ही वक्त पर एक दूसरे से प्यार हुआ था, अरबाज ने मुझे प्रपोज तक नहीं किया था। लेकिन मैंने पहले कहा था कि हमें शादी कर लेनी चाहिए। 12 दिसंबर 1998 को हमारी शादी हुई और 2002 में मैंने बेटे अरहान को जन्म दिया। 

विज्ञापन
Birthday Special malaika arora Love Story with Ex Husband arbaaz khan
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज खान को सट्टा लगाने की आदत थी और तब तक वो 3 करोड़ रुपये भी हार चुके थे। ऐसे में इस आदत के चलते ही अरबाज और मलाइका के बीच दूरी आने लगी। जिसके बाद 2017 में मलाइका ने अरबाज से तलाक ले लिया।


पढ़ें: हर दिन तीन महिलाओं के साथ रात बिताता था ये सिंगर, अब कहा- मैं बिस्तर पर चिप नहीं लगाता था
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed