{"_id":"5bdacb5fbdec2269407ef99b","slug":"bigg-boss12-jasleen-angru-on-romil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: जसलीन के चेहरे पर ऐसा कमेंट कर बैठे रोमिल, घरवालों के सामने बोलीं-जेल भेज दूंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: जसलीन के चेहरे पर ऐसा कमेंट कर बैठे रोमिल, घरवालों के सामने बोलीं-जेल भेज दूंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12
बिग बॉस-12 के मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी अपने गेम से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं। वह शो में बड़े दिमाग से आगे बढ़ रहे हैं। घर में वह स्ट्रेटजी बनाकर अनोखे तरीके से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। रोमिल ने घर में अपने लिए एक ग्रुप भी बना लिया है, जिसका नाम उन्होंने हैप्पी क्लब रखा है। रोमिल के इस हैप्पी क्लब में सुरभि, दीपक, सोमी, रोहित शामिल हैं।
Trending Videos
tv show
वहीं रोमिल से अपने हैप्पी क्लब को बचाने के चक्कर पर जसलीन पर ऐसे कमेंट कर दिए कि जिसे सुनकर हर कोई चौंक सकता है। दरअसल टास्क के दौरान वह अनजाने में जसलीन के चेहरे पर कमेंट कर जाते हैं, जिसके बाद जसलीन उन पर काफी गुस्सा भी करती हैं। वहीं वह रोमिल को जेल भेजने की बात भी कहती हैं।
जसलीन
आपको बता दें कि यह सारी घटना वॉशरूम एरिया की है। जहां पर रोमिल जसलीन से मजाक में कहते हैं कि तुम्हारा चेहरा चपटा है। इसे सुनते ही जसलीन उनसे नाराज हो जाती हैं। वह कहती हैं कि तुम मेरे चेहरे पर ऐसे कमेंट कैसे कर सकते हैं। मैं तुम्हारे इस मजाक पर तुमको जेल भेजूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : bigg boss
रोमिल जसलीन की बात को गंभीर रुप से नहीं लेते हैं। वहीं सभी घरवालों को जब इस बात का पता चलता है तो वह रोमिल को चिढ़ाने लगते हैं। सभी उनको वकील बाबू कहकर उनको छेड़ने लगते हैं। वहीं मेघा रोमिल को डराते हुए कहती हैं कि आपने जसलीन को यह बात कही है, इसके लिए मीडिया जब आप घर के बाहर होंगे आपके पीछे पड़ जाएगी।
विज्ञापन
bigg boss 12
वहीं जसलीन भी घरवालों की बातों में बातें मिलाना शुरू कर देती हैं। वह रोमिल से कहती हैं कि तुमको पता है कि चपटा मतलब क्या होता है। वह आगे कहती हैं कि चपटा मतलब कपटी होता है। वहीं रोमिल जसलीन की बात सुनकर थोड़े से गंभीर हो जाते हैं। इस दौरान सभी घरवाले एक नए अंदाज में नजर भी आते हैं।