सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में प्रीमियर के बाद से ही फैंस को एक के बाद एक कई मजेदार चीजें देखने को मिल रही हैं। सभी प्रतिभागी एक दूसरे का जमकर मुकाबला कर रहे हैं। शो के पहले दिन ही बाहर हुए प्रतिभागी पुनीत सुपरस्टार ने हाल ही में सलमान खान की लव लाइफ को लेकर बयान दिया था और उन्होंने कहा था कि सलमान के पास कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। अब शो की एक और प्रतिभागी बेबिका धुर्वे ने भी सलमान की लव लाइफ के बारे में बात की है।
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान को प्यार में मिला भयंकर धोखा, बेबिका ने किया भाईजान के सिंगल रहने की वजह का खुलासा
दरअसल, अभिनेत्री और ज्योतिषी बेबिका धुर्वे ने भविष्यवाणी की कि शो के होस्ट और अभिनेता सलमान खान अभी भी सिंगल क्यों हैं? लेटेस्ट एपिसोड में बेबिका के फेस-रीडिंग सेशन के बाद उनकी अभिषेक मल्हान और जिया शंकर के साथ कुछ बहस हुई। मनीषा रानी ने बेबिका और अभिषेक को सांत्वना देने की कोशिश की और दोनों के बीच संतुलन बनाए रखा।
Shantabai Kopargaonkar: लावणी साम्राज्ञी के रूप में थीं मशहूर, आज बस स्टेशन पर दयनीय जिंदगी जी रहीं शांताबाई
बाद में मनीषा ने बेबिका से पूछा कि क्या जिया के बारे में उनकी भविष्यवाणी सच है। बेबिका ने आत्मविश्वास से घोषणा की कि उनका भविष्यवाणी कभी गलत नहीं होगी। फिर मनीषा ने बेबिका की ज्योतिष विद्या का टेस्ट लिया और पूछा कि सलमान खान अभी तक सिंगल क्यों हैं? मनीषा ने बेबिका से पूछा, "ये सच है कि सलमान खान को धोखा मिला है।" बेबिका तुरंत कहती है, "भयंकर वाला।" बेबिका ने आगे बताया कि सलमान खान सिंगल क्यों हैं? उन्होंने कहा कि "सलमान को एक घर वाली लड़की चाहिए। वह जितने रफ लगते हैं, अंदर से उतने सॉफ्ट हैं। उन्हें चाहिए कोई जो घर को संभालें, मां-बाप की सेवा करें और जब वह घर आएं तो दो मीठी बातें करके उनके पूरे दिन का तनाव दूर कर दें।''
Tarla Trailer Launch: रसोई का सबसे बड़ा सवाल, आखिर रोटी गोल क्यों होती है, यहां मिलेगा जवाब
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बेबिका, आलिया सिद्दीकी और आकांशा पुरी के साथ बिग बॉस जेल में सजा काट रही थीं। घर के सदस्यों के साथ फेस-रीडिंग सेशन आयोजित करने के बाद बेबिका ने अपनी स्वतंत्रता पा ली। टास्क के दौरान बेबिका ने अभिषेक मल्हान से अपना बदला लिया। उन्होंने कहा कि अभिषेक एक बुद्धिमान कंटेंट क्रिएटर हैं, लेकिन वह दूसरों से कंटेंट कॉपी करते हैं। यहां तक कि बेबिका ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारने के बारे में भी अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई।
Anuradha Paudwal Interview: सरस्वती की कृपा मुझ पर लता मंगेशकर के जरिये हुई, इस तरह बना ‘लाल दुपट्टा मलमल का’
बता दें कि इससे पहले पुनीत सुपरस्टार ने अपनी भड़ास निकालते हुए सलमान खान की गर्लफ्रेंड के बारे में बयान दिया था। दरअसल, शो के प्रीमियर के दौरान सलमान ने पुनीत के पास गर्लफ्रेंड नहीं होने का मजाक बनाया था। शो से बाहर आने के बाद पुनीत ने कहा था कि वह मेरी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछ रहे हैं, मैं कहता हूं कि उनके पास कौन सी गर्लफ्रेंड है। एक आती है, दूसरी जाती है।
Tarla Trailer Launch: रसोई का सबसे बड़ा सवाल, आखिर रोटी गोल क्यों होती है, यहां मिलेगा जवाब