टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 पहले ही दिन से सुर्खियों में छाया हुआ है। शो को शुरू हुए अभी एक ही हफ्ता हुआ है, और शो में लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं। वहीं, वीकेंड के वार में घर के सदस्यों को शो के होस्ट सलमान खान के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। शो के पहले ही हफ्ते में एक कंटेस्टेंट घर से बाहर भी हो गए हैं।
दरअसल, इस हफ्ते घर से बाहर होने वाले इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट साहिल श्रॉफ बेघर हैं। बिग बॉस 15 के एक फैन पेज के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि जनता के कम वोट्स की वजह से साहिल शो से बाहर हो गए हैं। वहीं शो की शुरूआत में ही सलमान ने कहा था कि लगता है आप नहीं खेल पाओगे। आइए जानते हैं कि अमर उजाला.कॉम से खास बातचीत के दौरान साहिल ने बेघर होने के बाद कौन से बड़े खुलासे किए?
2 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
ये शो मेरे लिए नहीं
अमर उजाला.कॉम से बातचीत के दौरान बिग बॉस के घर से बेघर होने वाले साहिल ने बताया कि वह इस शो के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा- घर में समझदारी वाली बातों को नहीं दिखाया जाता, जबकि लड़ाइयों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। ऐसा शो मेरे लिए नहीं हो सकता क्योंकि घर में बेवजह की लड़ाइयां होती हैं।
3 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्दी हो गया एविक्शन
साहिल के अनुसार किसी भी कंटेस्टेंट को पहले हफ्ते एविक्ट नहीं करना चाहिए। कम से कम दो हफ्ते का समय देना चाहिए, ताकि वह घर के माहौल को अच्छे से समझ सके। आमतौर पर 'बिग बॉस' के किसी सीजन में पहले हफ्ते किसी का एलिमिनेशन नहीं होता है लेकिन इस सीजन में मेकर्स ने अलग ही रणनीति अपनाई है।
4 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरे हफ्ते नहीं दिखे साहिल
बिग बॉस शो के पूरे हफ्ते साहिल टीवी पर न के बराबर ही दिखे, यहां तक कि शो में उनकी चर्चा भी नहीं हुई। इसके चलते उन्हें दर्शकों से कम वोट मिले और उन्हें घर से बेघर कर दिया।
5 of 5
साहिल श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं साहिल श्रॉफ
साहिल, 'द अमेजिंग रेस एशिया' के पहले सीजन के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वो एक जाने माने मॉडल हैं और कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फेमस डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी किया है।