{"_id":"5c20b2bebdec22570f347fbb","slug":"bigg-boss-12-salman-khan-wants-marriag-a-girl-who-age-28-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24 साल छोटी लड़की से शादी करना चाहते हैं सलमान खान, कटरीना को भी नहीं है खबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
24 साल छोटी लड़की से शादी करना चाहते हैं सलमान खान, कटरीना को भी नहीं है खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 24 Dec 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के वीकेंड का वॉर एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस हफ्ते सीजन का आखिरी वीकेंड का वॉर प्रसारित हुआ जिसमें सिंबा के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी पहुंचे। इस दौरान रोहित शेट्टी कहते हैं कि 'ये रणवीर सिंह पिछले एक महीने से शादियां कर रहा है।' तब सलमान कहते हैं कि 'मैं तो एक शादी एक बार फिर भी नहीं पाया।'
2 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
सारा अली खान कहती हैं कि 'सलमान आखिर कब शादी करेंगे।' जिसके बाद तीनों लोग मिलकर सलमान की शादी के लिए बायोडाटा बनाते हैं। रणवीर सिंह पूछते हैं कि 'आपको कैसी लड़की चाहिए' तो सलमान कहते हैं कि 'जिसकी उम्र 28-30 साल हो।'
3 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
इससे पहले सोमी अली खान इस हफ्ते घर से बेघर हो गई हैं। घर से निकलते ही सोमी खान ने कई खुलासे किए हैं। सोमी खान ने न केवल दीपक और अपने रिश्ते पर बात की बल्कि रोमिल चौधरी के बारे में कई खुलासे किए। इसके साथ ही बताया कि बिग बॉस सीजन 12 का विनर कौन बनने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
सोमी से पूछा गया कि आप और रोमिल के रिश्ते को लेकर बाहर कई सारे बातें कही जा रही थीं। रोमिल से ज्यादा आपका झुकाव उनकी तरफ काफी दिखाई दे रहा था। इस पर सोमी ने कहा - 'जब दोस्ती मजबूत होती है तो दोनों तरफ से होती है, फिर चाहे वह रोमिल हो या फिर कोई और। रोमिल बहुत एक्सप्रेसिव नहीं है लेकिन मैं दोस्तों के लिए और अपने लोगों के लिए बहुत एक्सप्रेसिव हूं। हो सकता है मेरी तरफ से वो चीज बाहर ज्यादा दिखी होगी। जब उनकी पत्नी ने आकर एक लाइन बोली तो मुझे समझ में आ गया था कि क्या करना है।'
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
इसके साथ ही सोमी ने अपने और दीपक के रिश्ते के बारे में भी बात की। सोमी ने कहा - 'दीपक मुझे पसंद करते हैं और मैं उनकी भावनाओं की कद्र करती हूं। शो के अंदर भी मैंने यह बात कही और अब भी कह रही हूं।' जब सोमी से पूछा गया कि दीपक और रोमिल में से कौन सबसे ज्यादा अच्छा दोस्त हैं। इस बात पर सोमी ने कहा- 'दोनों ही अच्छे दोस्त हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।