बिग बॉस 11 के घर में ऐसा पहली बार हुआ कि तांत्रिक शिवानी को रोते हुए देखा गया। घरवालों ने उन्हें आखिरकार ऐसा क्या कह दिया कि वें भावुक हो गईं...
दरअसल, मामला शिल्पा शिंदे को लेकर शुरू हुआ था। दरअसल, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का झगड़ा इतना बढ़ा कि देर रात तक घर में उत्पात होता रहा। विकास कह रहे थे कि वे शिल्पा को सोने नहीं देंगे। रात को ये झगड़ा इतना बढ़ा कि तांत्रिक शिवानी दुर्गा को बीच आकर मामला शांत करना पड़ा।
ये वाकया रात 3 बजे का है। शिल्पा शिंदे को अचानक ही नींद लगी थी, विकास और अन्य घरवाले उसे जगाने के लिए थालियां पीट रहे थे। शिल्पा और विकास की लड़ाई में पूरा घर विकास के साथ खड़ा रहा। शिवानी दुर्गा 15 मिनट तक शांति से बैठ शिल्पा की ओर देखती रहीं। 15 मिनट बाद शिल्पा अचानक उठकर बैठ गईं।
इस दौरान घरवाले कानाफूसी करते रहे कि शिवानी ये क्या कर रही हैं। लंबे समय तक इस बात पर चर्चा हुई। घरवाले शिवानी से डरने भी लगे। जब ये बात शिवानी तक पहुंची तो उन्होंने कैमरे के सामने खड़े होकर सारी बातें क्लियर कीं। कुछ समय बाद वो रोने भी लगीं। शिवानी का कहना है कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
आज बिग बॉस में फ्राइडे का फैसला है। सलमान खान आज घरवालों की जमकर बैंड बजाएंगे। जो सबसे ज्यादा मजेदार होगा। सभी घरवालों को लग रहा है कि इस बार बिग बॉस अर्शी या शिल्पा को सजा देंगे, जिस घरवाले को सजा मिलेगी उसे कालकोठरी में बंद किया जाएगा। इस दौरान घरवालों में बहस होना भी लाजमी है।