बिग बॉस सीजन के दूसरे हफ्ते में ही सभी घरवालों ने अपने-अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। घर में हर साल की तरह इस साल भी ग्रुप्स बन गए हैं। सिंगल्स जोड़ियों को किसी भी शर्त पर जीतने नहीं देना चाहती हैं, वहीं जोड़ियां खुद के बुने जाल में ही फंसती दिख रही हैं।
अपने रिश्ते को लेकर बिग बॉस के घर में सुर्खियां बटोर रही जसलीन ने दीपिका को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर हर कोई चौंक जाएगा। शिप-चोर टॉस्क में हारने के बाद जसलीन अनूप जलोटा से कहती हैं कि उनको घर में दीपिका का रहना बिल्कुल पसंद नहीं हैं।
जसलीन यहीं पर ही नहीं रुकती हैं, वह कहती हैं कि इस घर में वो दीपिका को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानती हैं। वह कहती हैं कि दीपिका ने टॉस्क के दौरान उनके साथ जो कुछ भी किया वो उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। वह अनूप जलोटा से कहती हैं कि इस दीपिका उनके पीछे पड़ी हुई हैं।
अनूप जलोटा जसलीन का साथ देते हुए कहते हैं कि वो उनके साथ हैं और दीपिका ने उनके साथ जो किया वो गलत था। अनूप जलोटा जसलीन से यह भी कहते हैं कि दीपिका खुद को घर का मालिक समझती हैं। वह यह भी कहते हैं कि श्रीसंथ को इस घर में नहीं रहना चाहिए क्योंकि वो बहुत जल्दी गुस्से में आ जाते हैं।
आपको बता दें कि 'बेबी डॉल मैं सोने दी', 'टेडी बियर', 'चिटियां कलाइयां' जैसे सुपरहिट सॉन्ग गाने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने बिग बॉस में कंटेस्टेंट अनूप जलोटा की लव स्टोरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कनिका ने जसलीन और अनूप जलोटा की जोड़ी को पब्लिसिटी स्टंट बताया है।