बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के लाखों दीवाने होते हैं तो वहीं कई दुश्मन भी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही बिग बॉस 13 से घर-घर में पहचान बनाने वाली शहनाज गिल के साथ हो रहा है। खबरें आ रही हैं कि शहनाज को एसिड अटैक की धमकियां मिल रही हैं।
2 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
अब शहनाज ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। शहनाज का कहना है कि वह किसी से डरती नहीं हैं बल्कि ऐसा करने वालों का वह शुक्रिया अदा करना चाहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि 'ये चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं बल्कि मुझे लगता है कि यह अधिक शक्ति देती हैं। इन लोगों को यह एहसास नहीं होता है कि अगर वे किसी के बारे में कुछ निगेटिव कहते हैं, तो यह दूसरे व्यक्ति के लिए कई बार पॉजिटिव में बदल जाता है‘।
3 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
शहनाज ने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि लोग उनसे कितना प्यार करते हैं। इसलिए उन्हें ऐसी धमकियों से फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि वो हमेशा अपने काम पर फोकस करती हैं। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं, क्योंकि वो ऐसे लोगों की मानसिकता नहीं बदल सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो लोगों को कभी दुखी नहीं करती हैं।
4 of 5
shehnaaz
- फोटो : Social Media
बता दें कि शहनाज का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसमें वो बादशाह के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। रिलीज होने के तुरंत बाद यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। सॉन्ग में शहनाज का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।
5 of 5
शहनाज गिल का बादशाह के साथ गाना
- फोटो : Social media
शहनाज के इस गाने पर बिग बॉस सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने भी कमेंट किया है। सिद्धार्थ ने ट्वीट किया कि 'अभी-अभी FLY गाना सुना, बेहद पसंद आया। बादशाह का बहुत बड़ा फैन हूं और शहनाज गिल तुम इसमें बहुत अच्छी थी। तुम पर गर्व है। आपको ढेर सारी ताकत मिले’।