बिग बॉस के घर में लड़ाई अब खुलकर होने लगी है। नए कैंप्टेंसी टास्क के लिए घर में हो रहे ज्वालामुखी टास्क में सभी का गुस्सा बाहर आ रहा है। वहीं, अब तक शांत-शांत दिखाई दे रहे करणवीर ने भी घरवालों की तरह अपने लड़ाई वाले तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि करणवीर इस बार घर के नॉमिनेटेड सदस्यों में से हैं, जिसका बदला वह अब सभी घरवालों से लड़कर निकाल रहे हैं।
आपको बता दें कि ज्वालामुखी टॉस्क के दौरान करणवीर और रोमिल में आपस में लड़ाई हो जाती हैं। बजर बजने पर रोमिल जल्दी से आकर करणवीर के बॉल्स चोरी कर लेते हैं, जिसके बाद करणवीर रोमिल से कहते हैं कि आप जितना जल्दी मेरी बात मान लेंगे, उतना आपके लिए ही अच्छा होगा।
सबा करणवीर के पास आती हैं और कहती हैं कि आपने मुझे गाली दी है। करणवीर सबा से कहते हैं कि मैंने आपको कभी भी कोई बात नहीं बोली है। बस किसी की बात को दोहराया था। रोमिल करणवीर की इस बात पर जोर-जोर से हंसने लगते हैं, जिसके बाद करणवीर रोमिल पर गुस्सा करने लगते हैं।
इसके बाद करणवीर रोमिल से कहते हैं कि रोमिल तुम मुझसे अब पंगा लेने के बारे में सोचना भी मत, क्योंकि अगर अब तुम ऐसा करते हो तो यह आपके लिए अब बहुत बुरा होगा। करणवीर कहते हैं कि मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं, इसलिए आपसे कहना चाहती हूं कि आप अपनी इज्जत को बना कर रखें।
रोमिल करणवीर से कहते हैं कि आपने जानकर सबा को गाली दी थी। आपने गलती की है तो माफी मांगने में आपको क्या परेशानी है। सबा-सोमी तभी बिग बॉस के कहती हैं कि वह करणवीर से कहें कि वो हमसे माफी मांगे। सबा बिग बॉ़स से यह मांग करती हैं कि वो इस घर से जाना चाहती हैं। आज घर में यह देखना दिलचस्प कि अनूप जोलटा और जसलीन की प्रेम भरी कहानी क्या रंग लाती है।