{"_id":"62fdf694303ec1634f616198","slug":"bhojpuri-actress-monalisa-groove-on-brahmastra-song-deva-deva-shares-video-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: मोनालिसा पर चढ़ा ‘ब्रह्मास्त्र’ के ‘देवा-देवा’ गाने का खुमार, अभिनेत्री का वीडियो देख फैंस हुए फिदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: मोनालिसा पर चढ़ा ‘ब्रह्मास्त्र’ के ‘देवा-देवा’ गाने का खुमार, अभिनेत्री का वीडियो देख फैंस हुए फिदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा भोजपुरी के अलावा छोटे पर्दे का भी जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनपर 'ब्रह्मास्त्र' के 'देवा-देवा' गाने का खुमार चढ़ गया है। मोनालिसा के इस वीडियो को फैंस भी पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में खूबसूरत लगीं मोनालिसा
दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह ब्लू कलर के क्रॉप टॉप और डेनिम जींस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ ही वह बालकनी में एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज भी देती नजर आ रही हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के गाने की तारीफ करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'कितना प्यारा एहसास और मेरे मन में ये खूबसूरत गाना।'
फैंस को पसंद आया वीडियो
मोनालिसा के इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर अपना प्यार जता रहे हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है, तो किसी को उनकी अदाएं पसंद आ रही हैं। ज्यादातर फैंस हार्ट और फायर इमोजी कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तो अपना नाम कमाया ही है। इसके बाद टीवी में भी वह अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने टीवी की शुरुआत 'बिग बॉस' से की और अब तक कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन आएगी फिल्म
ब्रह्मास्त्र के बारे में बात करें तो यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय शामिल हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस का बढ़िया रिस्पांस मिला है। ऐसे में फिल्म को लेकर सभी काफी उत्सुक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।