{"_id":"5c457c1fbdec227362020e11","slug":"bharti-singh-and-aditya-narayan-argue-on-khatron-ke-khiladi-season-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारती ने शो पर लगाई आदित्य नारायण की क्लास, तिलमिला कर बोले- 'नहीं हो पा रहा तो मत आओ'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारती ने शो पर लगाई आदित्य नारायण की क्लास, तिलमिला कर बोले- 'नहीं हो पा रहा तो मत आओ'
Mon, 21 Jan 2019 01:30 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
bharti singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट हो रहा है । ये शो का 9वां सीजन है । इस सीजन में टीवी के कई पॉपुलर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं । इसमें श्रीसंथ, विकास गुप्ता, आदित्य नारायण और भारती सिंह ने अपने पति के साथ पार्टिसिपेट किया है ।
Khatron Ke Khiladi
हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया। इसमें आदित्य नारायण, भारती सिंह से भिड़ गए । भारती ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया का साइड क्या लिया ये बात आदित्य को नागवार गुजरी । दरअसल, हर्ष को एक टास्क दिया गया । इस टास्क में उन्हें अजगर से जूझना था ।
Sreesanth Khatron Ke khiladi
- फोटो : twitter
जैसे ही हर्ष ने टास्क शुरू किया अजगर ने उनपर झपट्टा मारा । इससे हर्ष काफी डर गए और उन्होंने टास्क आधा छोड़ दिया । इस बात से आदित्य काफी नाराज हो गए । आदित्य कहते हैं, 'ये शर्मनाक है ।' आदित्य की बात भारती को चुभ जाती है ।
#AdityaNarayan and @bharti_lalli get into an argument involving @writerharsh. What led to it? Find out tonight at 9 PM. #JigarPeTrigger #KKK9 @MSArenaOfficial @Woodland pic.twitter.com/pOv1ZteQrf
— COLORS (@ColorsTV) January 20, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
aditya narayan
वो आदित्य से कहती हैं, 'बिना देखे बिना जानें आप किसी पर आरोप लगा रहे हैं। पहले देख तो लो कि आखिर हुआ क्या है ।' इस पर आदित्य कहते हैं, 'हम क्या यहां पिकनिक करने आए हैं । नहीं हो रहा तो मत आओ ।' इस प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है ।
विज्ञापन
Bharti Singh
वैसे तो भारती शो में सबको हंसाती रहती हैं लेकिन जब उनके पति पर बात आई तो उन्होंने भी आदित्य की क्लास लगाई । बता दें कि 5 जनवरी से 'खतरों के खिलाड़ी-जिगर पे ट्रिगर' शुरू हुआ है । शो में सबसे ज्यादा सुर्खियां श्रीसंथ बटोर रहे हैं ।