कुछ पलों के लिए ही पर्दे पर आकर दर्शकों का प्यार लूटने वाले
नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्टर बनने से पहले
मिस इंडिया को डेट करते थे। जी हां अपने शानदार अनुभव से लोगों के दिलों पर राज करने वाले नवाजुद्दीन के दिल पर पहले कोई और राज करता था।
इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि नवाज के दोस्त और फिल्म
डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया है।
एक इवेंट में पहुंचे नवाज से जब इंवेट की होस्ट ने ये कहा कि मुझे अनुराग ने बताया है कि आप किसी मिस इंडिया को डेट करते थे। इस बात को सुनते ही नवाज शर्माने लगे। उन्होंने कुछ नहीं कहा l तभी बीच में अनुराग ने कह दिया कि हमें किसी का नाम नहीं लेना है।
अनुराग ने आगे खुलासा किया कि
'गैंग्स ऑफ वास्सेपुर' की शूटिंग के पहले नवाज और मिस इंडिया का ब्रेक अप हो गया।
नवाज को शुरुआत से ही फीमेल अटेंशन मिलती थी। उनके गांव की औरते उनके रंग को लेकर काफी कुछ कहा करती थीं। लेकिन फ्रांस जाकर उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि "अपनी भी वैल्यू है।"