साउथ सिनेमा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता प्रभास आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। साउथ में उनके अभिनय के लिए उन्हें हमेशा ही सरहाना मिली है। उन्होने दक्षिण सिनेमा के सबसे बेहतरीन सितारों में अपना नाम दर्ज करवाया है। लेकिन अपनी फिल्म बाहुबली के बाद से वो पूरी दुनिया में और घर-घर में मशहूर हो गए। इस फिल्म के बाद प्रभास के पास साउथ के साथ-साथ हिन्दी फिल्मों के भी कई प्रस्ताव हैं, जिसके लिए वो अच्छी खासी फीस लेते हैं। हिन्दी फिल्म में अपने कदम जमाने के बाद अब प्रभास ने इंडिया के सबसे हैंडसम मैन का खिताब भी जीत लिया है।
उपलब्धि: पूरी दुनिया पर चला प्रभास का जादू, सबको पछाड़ बने एशिया के सबसे हैंडसम मैन
ये हैं एशिया के टॉप 10 सबसे हैंडसम मैन
टॉप 10 लिस्ट में पूरी दुनियाभर के कई कलाकार शामिल है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत के लोकप्रिय अभिनेता प्रभास है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास नकवी हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जापान के जिन अकानिशी और चौथे नंबर पर साउथ कोरिया के किम ह्यून जूंग हैं। पांचवे नंबर पर वियतनाम के न्हान पुक वून हैं। छठे नंबर पर होंग जाओमिंग हैं। सातवें नंबर पर टीवी अभिनेता विवियन डिसेना ने अपना नाम दर्ज करवाया है। फवाद खान इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। नौवें नंबर पर इस लिस्ट में थानावत वत्तानुपुति ने अपनी जगह बनाई और दसवें नंबर पर ताइवान वलाक ह्यू हैं।
प्रभास की दोनों बाहुबली ने कमाए थे इतने करोड़
बाहुबली की अंत में फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक उत्सुकता छोड़ दी थी कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इस फिल्म के पहले पार्ट का बजट 180 करोड़ रुपए था और इस फिल्म ने 680 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसके बाद साल 2017 में बाहुबली–द कन्क्लूजन दर्शकों के सामने आई तो लोगों ने इस फिल्म को बहुत प्यार दिया। दुनिया भर में फिल्म को सराहा गया और लगभग 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 1080 करोड़ का बिजनेस किया।
महिलाओं के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं प्रभास
साउथ सुपरस्टार प्रभास लड़कियों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध हैं। पैन इंडिया का चलन शुरू करने वाले अभिनेता प्रभास अपनी असल जिंदगी में जमीन से जुड़े हुए और शर्मीले किस्म के इंसान हैं। उनकी इमेज भले ही मार्चों मैन वाली हो, लेकिन उनका व्यक्तित्व सिंपल और साधारण है यही वजह है कि उनकी महिलाएं बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।
ये हैं प्रभास की आगामी फिल्में
प्रभास की सबसे सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है उनकी फिल्म राधेश्याम। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। इसके अलावा उनके पास एक्शन फ्लिक सालार, नाग अश्विन की अगली अनटाइटल्ड फिल्म और ओम राउत की आदिपुरुष भी हैं। बाहुबली के बाद प्रभास श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म साहो में नजर आए थे।