फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   BAFTA Awards 2023: I Am Ruth wins for Single Drama and for Entertainment Programme goes to The Masked Singer

BAFTA Awards 2023: बाफ्टा अवॉर्ड्स 2023 का एलान, सिंगल ड्रामा के लिए 'आई एम रुथ' ने मारी बाजी

Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
सार

'द मास्क्ड सिंगर'  ने बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट एंटरटेनमेंट प्रोग्राम की श्रेणी में पुरस्कार अपने नाम किया है।

 

विज्ञापन
BAFTA Awards 2023: I Am Ruth wins for Single Drama and for Entertainment Programme goes to The Masked Singer
'आई एम रुथ' को मिला बेस्ट सिंगल ड्रामा का बाफ्टा अवॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंदन में बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है।  लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में एक भव्य समारोह में अवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं। कॉमेडियन रॉब बेकेट और रोमेश रंगनाथन इसे होस्ट कर रहे हैं। सिंगल ड्रामा में 'आई एम रुथ' ने बाजी मारी है। केट विंसलेट अभिनीत यह एक महिला प्रधान ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज है। चैनल 4 के इस प्रोग्राम ने नेटफ्लिक्स के 'द हाउस' और बीबीसी थ्री के 'लाइफ एंड डेश इन द वेयरहाउस' को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

 

'द मास्क्ड सिंगर'  ने बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट एंटरटेनमेंट प्रोग्राम की श्रेणी में पुरस्कार अपने नाम किया है। सैटरडे नाइट टेकअवे और स्ट्रिक्टली कम डांसिंग जैसे प्रोग्राम को पीछे छोड़ते हुए 'द मास्क्ड सिंगर' ने अपने नाम जीत दर्ज की है।
 

अमेरिकी टीवी प्रेजेंटर, रेडियो पर्सनैलिटी क्लाउडिया विंकलमैन को एंटरटेनमेंट प्रोग्राम के लिए बाफ्टा दिया गया है। उन्हें एक अमेरिकी रियलिटी टीवी सीरीज 'द ट्रैटर्स' के लिए यह सम्मान दिया गया है।

विज्ञापन

अभिनेत्री ऐनी मैरी डफ को सपोर्टिंग एक्ट्रेस का बाफ्टा अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड को हासिल करने के बाद एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत संदेश दिया।

 

ब्रिटिश चाइल्ड एक्टर लेनी रश को कॉमेडी प्रोग्राम 'एम आई बीइंग अनरीजनेबल' में अपने काम के लिए बेस्ट मेल परफॉर्मेंस के लिए बाफ्टा अवॉर्ड प्रदान किया गया है। बता दें कि एम आई बीइंग अनरीजनेबल' डेजी मे कूपर और सेलिन हिजली अभिनीत एक ब्रिटिश कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed