आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म बधाई हो दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। दूसरे हफ्ते भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है। गुरुवार को कमाई में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है लेकिन तब भी इसकी कमाई बेहतरीन रही हालांकि इस शुक्रवार रिलीज हुई बाजार को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल पाई।
2 of 5
badhaai ho
- फोटो : instagram
वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, बधाई हो ने दिल्ली-एनसीआर के साथ पूर्वी पंजाब में जोरदार बिजनेस किया। इसकी अपेक्षा दूसरे क्षेत्रों में कमाई पर असर पड़ा है। फिल्म रिलीज के दूसरे शुक्रवार इसने 3.25 करोड़ रुपये इकट्ठे कर लिए। हाल ही में रिलीज हुई स्त्री और राजी जैसी फिल्मों की तरह बधाई हो की कमाई तो नहीं रही लेकिन फिर भी इसने 68 करोड़ रुपये इकट्ठे कर लिए हैं।
3 of 5
Badhaai Ho
- फोटो : twitter
वहीं ओवरसीज में भी बधाई हो ने अच्छा बिजनेस किया है। एक हफ्ते बाद विदेश में हुई कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने कुल 23 करोड़ रुपये इकट्ठे कर लिए हैं। वीकेंड में बधाई हो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। अब इस हफ्ते वीकडेज में इसकी कमाई पर नजर होगी।
4 of 5
Baazaar
- फोटो : file photo
वहीं इस शुक्रवार रिलीज हुई बाजार ने बेहद निराश किया है। अलग कहानी प्लॉट होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को रास नहीं आ रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, सुबह के शो में बाजार की बेहद खराब शुरुआत हुई हालांकि दिन में इसे ठीक-ठाक दर्शक मिले। सैफ अली खान, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह स्टारर फिल्म ने शुक्रवार को केवल 3.07 करोड़ रुपये जुटाए।
बाजार की कहानी शेयर बाजार पर आधारित है। इस फिल्म से गौरव चावला ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है। वहीं फिल्म में विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा भी हैं। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये है और इसे कुल 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।