गुजरे जमाने की अभिनेत्री और करिश्मा-करीना की मां बबीता 20 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बबीता का पूरा नाम बबीता हरि शिवदासानी है। सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं बबीता के पिता हरि शिवदासानी भी एक अभिनेता थे। मशहूर अभिनेत्री साधना, बबीता की कजिन थीं। बबीता का परिवार मूलत: पाकिस्तान में रहता था। बंटवारे के वक्त उनका परिवार भारत आ गया।
2 of 6
randhir kapoor, babita
- फोटो : social media
साल 1966 में बबीता ने फिल्म 'दस लाख' से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ संजय खान, ओम प्रकाश और नीतू सिंह थे। साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'राज' से उन्हें बड़ी पहचान मिली। फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना थे। बबीता ने अपने फिल्मी करियर में केवल 19 फिल्में की हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में 'किस्मत', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'हसीना मान जाएगी', 'अनजाना', 'कब क्यूं और कहां', 'पहचान' सहित अन्य हैं।
3 of 6
randhir kapoor, babita
- फोटो : social media
1971 में बबीता के करियर की एक अहम फिल्म 'कल आज और कल' रिलीज हुई। इसमें उनके साथ राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर हीरो थे। फिल्म के दौरान रणधीर कपूर और बबीता के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब रणधीर कपूर ने घर पर शादी की बात की तो पूरा परिवार उनके खिलाफ खड़ा हो गया।
4 of 6
randhir kapoor, babita
- फोटो : social media
उस समय कपूर खानदान में किसी अभिनेत्री से शादी करना अपराध माना जाता था। राज कपूर बबीता को अपनी फिल्मों की हीरोइन बनाने को तैयार थे लेकिन घर की बहू नहीं। एक दिन बबीता ने रणधीर को अल्टीमेटम दिया कि वो घर पर शादी की बात करें। रणधीर किसी तरह परिवारवालों को मनाने में सफल हो गए लेकिन इसके लिए बबीता को अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ा।
5 of 6
randhir kapoor, babita
- फोटो : social media
बबीता और रणधीर कपूर की दो बेटियां करिश्मा और करीना हुईं। बबीता ने तो अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था लेकिन वह अपनी बेटियों को अपने पैरों पर खड़ा करना चाहती थीं। रणधीर कपूर इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन बबीता ने फैसला कर लिया था। बबीता अपनी दोनों बेटियों के साथ रणधीर का घर छोड़कर चली गईं।