दक्षिण भारत की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। 'केजीएफ 2' की बंपर सफलता के बाद 'कांतारा' ने हर किसी का ध्यान कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की ओर कर दिया है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी 'कांतारा' की तारीफ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब 'बाहुबली' एक्टर प्रभास का नाम भी जुड़ गया है। प्रभास ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।
Kantara: साउथ की छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' के दीवाने हुए ‘बाहुबली’, सोशल मीडिया पर यूं की तारीफ
दरअसल, प्रभास को 'कांतारा' इतनी पसंद आई है कि उन्होंने यह फिल्म एक नहीं बल्कि दो बार देखी है और इस बात का खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरा दूसरी बार कांतारा को देखना एक शानदार अनुभव रहा है। बेहतरीन कॉन्सेप्ट और रोमांचक क्लाइमेक्स का पैकेज है कांतारा, वाकई ये फिल्म सिनेमाघरों में देखने के लायक है'। इस फिल्म को कई मशहूर हस्तियों से भी भरपूर प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें:- Drishyam 2: 'दृश्यम 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, हाथों में बेलचा थामे नजर आए अजय देवगन
View this post on Instagram
प्रभास से पहले साउथ के कई अन्य दिग्गज कलाकार 'कांतारा' पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटा चुके हैं, इनमें किच्चा सुदीप, धनुष और अनिल कुंबले का नाम शामिल है। नील ने 'कांतारा' को अपनी ‘ऑलटाइम फेवरेट मूवी’ बताया था। वहीं, धनुष ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ट्वीट कर फिल्म को ‘कांतारा..माइंड ब्लोइंग..देखने लायक, ऋषभ शेट्टी आपको अपने ऊपर गर्व होना चाहिए.. बधाई हो होम्बले फिल्म्स..बाउंड्री को आगे बढ़ाते रहे।’
यह भी पढ़ें:- Hedgewar Biopic: आरएसएस पर फिल्म को लेकर मुंबई में रेस, विजयेंद्र प्रसाद की फिल्म से पहले शुरू हुई ये फिल्म