कहते हैं खुशियों की कोई उम्र नहीं होती, न ही इसे मनाने के लिए कोई सही वक्त। ऐसे ही इंडस्ट्री में भी कई अभिनेत्रियां हैैं जो बिना उम्र और वक्त की परवाह किए अपनी खुशियां मनाती नजर आती हैं। गुजरे जमाने की सबसे लोकप्रिय और टॉप अभिनेत्रियों आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलन का जलवा आज भी बरकरार है। वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन रियल लाइफ में बहुत अच्छी दोस्त हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ वक़्त गुजारते दिखती हैं। लेकिन तीनों ही एक्ट्रेस अपनी ज़िंदगी को बहुत प्राइवेट रखती हैं। बीते दिनों तीनों एक साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। यह तीनों का प्राइवेट वेकेशन था और तीनों ने इसकी तस्वीरें साझा ना करने का फैसला किया था। तीनों तब नाराज हो गई थीं जब किसी टूरिस्ट ने चुपचाप उनकी तस्वीरें खींच ली थीं और वायरल भी कर दीं। यही वजह है कि अंडमान की तस्वीरें वायरल होने के बाद तीनों बहुत नाराज हो गई थीं। अब आशा पारेख ने खुलासा किया कि इस बात से हम तीनों नाराज थे और खासौतर पर वहीदा रहमान और हेलन।
नाराजगी: वेकेशन की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से भड़कीं आशा पारेख, बोलीं- आजकल इजाजत लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 27 May 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन