जिस्म 2, ये साली जिंदगी और ब्लैकमेल जैसी फिल्में कर चुके एक्टर अरुणोदय सिंह ने तलाक का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। 15 नवंबर 2016 को अरुणोदय ने कैनिडियन मूल की ली एलटन (Lee Elton) से शादी की थी। शादी को रॉयल बनाने में अरुणोदय ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
2 of 7
arunoday singh
- फोटो : social media
राजघराने से ताल्लुक रखने वाले अरुणोदय सिंह मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके पिता अजय सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता हैं। अरुणोदय के दादा अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अरुणोदय ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में सात फेरे लिए थे। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति के तमाम बड़े दिग्गज पहुंचे थे।
3 of 7
arunoday singh
- फोटो : social media
शादी में करीब 50 हजार से ज्यादा मेहमानों को निमंत्रण दिया गया था। वीवीआईपी गेस्ट के लिए चुरहट में दो हैलीपैड बनाए गए थे। इस शादी को लेकर चुरहट से लेकर सीधी तक कई होटल बुक किए गए थे। होटल से लेकर शादी स्थल तक जाने के लिए मेहमानों के लिए विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी।
4 of 7
arunoday singh wedding album
- फोटो : social media
शादी के इस समारोह के लिए कोलकाता से आए कारीगरों ने पंडाल को सजाया था। साथ ही स्वागत गेट से लेकर अंदर तक मेहमानों के हिसाब से पंडाल को लुक दिया था। शादी स्थल पर कई प्रोजेक्टर लगाए गए थे। जिससे अलग-अलग पंडाल में बैठे लोग वहीं से सारी रस्मों को देख सकें।
5 of 7
arunoday singh
- फोटो : social media
शादी से पहले अरुणोदय सिंह ली एलटन के साथ लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। बता दें कि ली गोवा के एक बड़े कैफे की मालकिन हैं। उन्हें पार्टियों और ट्रैवलिंग का काफी शौक है।