फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अंगूरी भाभी' के बाद टीवी के 'राम' थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ, इस लोकसभा सीट से उतारने की तैयारी

Thu, 07 Feb 2019 10:43 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 07 Feb 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
arun govil could be join congress party for indore lok sabha seat
arun govil
बॉलीवुड स्टार्स का राजनीतिक पार्टियों में दिलचस्पी दिखाने का इतिहास काफी पुराना है । हाल ही में अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस पार्टी जॉयन की थी। अब एक और टीवी स्टार के कांग्रेस का हाथ थामने की बात सामने आ रही है। ये स्टार हैं 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ।
arun govil could be join congress party for indore lok sabha seat
Arun Govil - फोटो : social media
जी हां, खबरों की मानें तो अरुण गोविल लोकसभा चुनाव में इंदौर से चुनावी मैदान में उतरेंगे । अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । कहा जा रहा है कि कांग्रेस इंदौर में अरुण गोविल को सुमित्रा महाजन के खिलाफ  उतारने की तैयारी कर रही है । 
arun govil could be join congress party for indore lok sabha seat
Arun Govil - फोटो : social media
टीओआई के अनुसार, मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सूत्रों ने बताया कि अरुण गोविल के नाम पर चर्चा चल रही है । उन्हें लोकसभा चुनाव में इंदौर सीट से लड़ाने पर विचार किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
arun govil could be join congress party for indore lok sabha seat
Arun Govil - फोटो : social media
15 साल बाद सत्ता में लौटने के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखे है । कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बीजेपी का गढ़ बन चुके भोपाल और इंदौर में सत्ता चाहती है । इसलिए किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को इस सीट से उतारने की तैयारी कर रही है । 
विज्ञापन
arun govil could be join congress party for indore lok sabha seat
Arun Govil - फोटो : social media
बताया जा रहा है कि इंदौर के लिए अरुण गोविल के अलावा जीतू पटवारी, सत्यनारायण पटेल, पंकज सांगवी और अर्चना जायसवाल के नामों पर चर्चा हो रही है ।  इनमें से कुछ पहले भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed