फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे कपल्स हैं जो क्यूट कपल्स की लिस्ट में शामिल होते हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के अलावा कई ऐसी जोड़ियां जो अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ऐसी ही जोड़ी है अर्पिता खान और आयुष शर्मा की। बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की तरह ही उनके परिवार वाले भी हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं। खासकर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा पर लोगों की नजर बनी रहती है। अर्पिता खान शर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। अर्पिता ने अभिनेता आयुष शर्मा संग साल 2014 में शादी की थी। इस शादी से दोनों को दो बच्चे बेटा आहिल और बेटी आयत भी हैं। अर्पिता अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ बिताए खुशनुमा पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर अर्पिता खान ने अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा की है।
परफेक्ट कपल: सलमान खान की बहन अर्पिता ने पति आयुष के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीर, लिखी ये खास बात
अर्पिता खान शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आयुष और अर्पिता साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में आयुष सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं तो वहीं अर्पिता उनके पीछे से झांक रही हैं। इसके साथ ही कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
अर्पिता ने कैप्शन में लिखा, 'एक बेहतरीन शादी तब नहीं होती जब एक परफेक्ट कपल एक साथ आता है। यह तब होता है जब एक इम्परफेक्ट कपल एक दूसरे के डिफरेंसेज को एन्जॉय करना सीख लेता है। आयुष के लिए प्यार और केवल ढेर सारा प्यार।' इसपर उनके पति ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अर्पिता के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। कोई कह रहा है कि अर्पिता और आयुष के प्यार को नजर न लगने तो कोई दोनों के स्वैग को पसंद कर रहा हैं। इसके साथ ही आयुष का कमेंट सुर्खियां बटोर रहा है। आयुष ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह वाह तुम्हें भी बहुत सारा प्यार, लव यू।'
बात आयुष के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही फिल्म अंतिम में नजर आएंगे। फिल्म में अपने लुक के लिए आयुष ने जिम में खूब मेहनत की है। इस फिल्म में आयुष के साथ सलमान खान भी नजर आएंगे। सलमान खान फिल्म में एक सिख पुलिस अधिकारी के रूप में दिखेंगे। आयुष ने फिल्म 'लवयात्री' से अपने करियर की शुरुआत की थी।