कोविड 19 से जंग में हिंदी सिनेमा जगत पूरी तत्परता से हिस्सा ले रहा है। करोड़ों रुपये के दान देने के साथ ही वे हर संभव तरीके से लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं। ऐसी ही एक कोशिश टी सीरीज भी कर रहा है। 11 करोड़ रुपये की मदद करने के बाद अब टी-सीरीज एक डिजिटल पहल द केयर कॉन्सर्ट की शुरुआत करने जा रहा है।
2 of 5
Armaan Malik
- फोटो : instagram
इसके तहत संगीत की दुनिया के विभिन्न कलाकार कोविड 19 से जंग में प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए फंड एकत्र करने के लिए परफॉर्म करेंगे। कलाकारों की इस दिलचस्प साझेदारी की अगुआई करेंगे मशहूर संगीत सितारे अमाल मलिक और अरमान मलिक।
3 of 5
भूषण कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में भूषण कुमार का कहना है, 'हम लंबे समय से टी-सीरीज के कलाकार अमाल और अरमान के साथ काम कर रहे हैं। हम 11 अप्रैल को इस अनूठी मानवीय पहल के लिए एक बार फिर से साथ आने को लेकर उत्साहित हैं। आज के इस सामाजिक अलगाव के समय में संगीत के पास लोगों को सामूहिक रूप से इसका सामना करने की प्रेरणा देने की क्षमता है।'
4 of 5
Bhushan and Divya
- फोटो : social media
भूषण कुमार ने बताया कि 'हम दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लगातार अपना काम कर रहे हैं। इसके साथ ही कोविड 19 जैसी महामारी से लड़ने के लिए धन जुटाने की भी कोशिश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी इस कोशिश से जरूर फर्क पड़ेगा।'
5 of 5
Armaan Malik
- फोटो : social media
वहीं इस बारे में अरमान मलिक ने बताया, 'अमाल और मैं वास्तव में द केयर कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे हैं। आज की इस गंभीर परिस्थिति में लोगों को जिन हालात का सामना करना पड़ रहा है उसमें संगीत सभी सकारात्मक बने रहने में काफी मदद कर सकता है। हम 11 अप्रैल को इसे लाइव कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हम संगीत के द्वारा लोगों को उबरने में मदद कर सकें और प्यार फैला सकें। हम पहली बार डिजिटल रूप से प्रशंसकों के सामने परफॉर्म करने के लिए काफी उत्साहित हैं।'
अरबाज खान से अलगाव के तीन साल बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, तलाक से पहले की सुनाई दास्तां