पीएम मोदी जल्द ही डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आएंगे। इस शो के होस्ट बियर गिल्स के साथ मोदी एडवेंचर करते दिखेंगे। हाल ही में शो का टीजर रिलीज हुआ था। ये शो 12 अगस्त को 9 बजे टेलीकास्ट होगा। अब पूरा देश इस शो का इंतजार कर रहा है। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
'मैन वर्सेज वाइल्ड' का प्रोमो देख अर्जुन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- आपको देखकर गर्व होता है
अर्जुन ने टीजर देखने के बाद एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। अर्जुन ने कहा, 'पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अर्जुन ने 'मोदी जी और बियर गिल्स जबरदस्त हैं। डिस्कवरी की पूरी टीम को बधाई। मैं ये देखने के लिए बहुत बहुत उत्सुक हूं। मैं पीएम से ये कहना चाहूंगा कि मोदी जी आप देश के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।'
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on