फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Archana Puran Singh: बॉलीवुड के बाद टीवी पर राज कर रहीं अर्चना पूरन, आधी रात में भागकर की थी दूसरी शादी

Mon, 26 Sep 2022 08:25 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 26 Sep 2022 08:25 AM IST
विज्ञापन
archana puran singh birthday special from films to marriage know unknown facts about actress
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

'द कपिल शर्मा शो' में जज की कुर्सी पर बैठकर जोरदार ठहाके लगाने वाली अर्चना पूरन सिंह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। देहरादून में जन्मी अर्चना ने टीवी के अलावा बॉलीवुड में भी काम और नाम दोनों किया है। आज भले ही उनकी पहचान द कपिल शर्मा शो में जज के तौर पर है, लेकिन वह 1987 से लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने साल 1987 में आदित्य पंचोली के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो नसीरुद्दीन शाह के साल फिल्म जलवा में नजर आईं जो हिट साबित हुई थी। उनके जन्मदिन के अवसर पर चलिए जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें-

archana puran singh birthday special from films to marriage know unknown facts about actress
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram

अर्चना पूरन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1962 को देहरादून में हुआ था। अर्चना ने अपने एक्टिंग करियर में सपोर्टिग रोल ज्यादा निभाए हैं। वह फिल्म लव स्टोरी 2050, मोहब्बतें, कृष, कुछ कुछ होता है, मस्ती और बोल बच्चन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अर्चना की गिनती अपने समय की बोल्ड अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने गोविंदा की फिल्म बाज और सुनील शेट्टी की फिल्म जज मुजरिम में आइटम नंबर भी किया है। अर्चना को सबसे ज्यादा फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में मिस ब्रिगेंजा के किरदार में पसंद किया गया। 

Haddi: नवाजुद्दीन से तुलना पर अर्चना पूरन सिंह ने कह दी बड़ी बात, जानकर ट्रोल्स को लगेगा झटका

archana puran singh birthday special from films to marriage know unknown facts about actress
अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1993 में अर्चना 'वाह क्या सीन है' टीवी शो में भी नजर आईं। इसके साथ ही वह 'श्रीमान श्रीमती' में भी मुख्य भूमिका में दिखीं। इसके अलावा उन्होंने 'जाने भी दो पारो' और 'नहले पे देहला' जैसे शो का निर्देशन भी किया है। अर्चना एक अच्छी जज भी रही हैं। अपने पति परमीत सेठी संग अर्चना ने कई शो होस्ट किए हैं जिसमें 'झलक दिखला जा' और 'कहो ना यार है' शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
archana puran singh birthday special from films to marriage know unknown facts about actress
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram

अर्चना ने पर्दे पर तो खूब धमाल मचाया ही साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी वो काफी चर्चा में रहीं। अर्चना ने परमीत सेठी संग दूसरी शादी की थी। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अर्चना और परमीत की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। परमीत और अर्चना कुछ समय तक लिव इन रिलेशनशिप में थे और फिर 30 जून 1992 को उन्होंने शादी कर ली थी।

विज्ञापन
archana puran singh birthday special from films to marriage know unknown facts about actress
अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया

अर्चना के पति परमीत सेठी ने एक बार द कपिल शर्मा शो में आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी का किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था, 'हमने रात को 11 बजे एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया और हम सीधे पंडित जी को खोजने निकल पड़े। करीब 12 बजे हमें पंडित जी मिले जिन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम भाग कर शादी कर रहे हैं? तब पंडित जी ने कहा कि ऐसे नहीं होती शादी, मुहूर्त निकलेगा फिर होगी। हमने उसी रात उन्हें पैसे दिए और अगली सुबह 11 बजे हमारी शादी हो गई'। बता दें कि दोनों ने करीब चार साल तक घरवालों से शादी की बात छिपाकर रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed