{"_id":"6167bf88a8e3200754255450","slug":"anushka-sharma-share-beautiful-photo-with-daughter-vamika-priyanka-chopra-and-ranveer-singh-showered-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: अनुष्का ने बेटी वामिका संग साझा की प्यारी तस्वीर, रणवीर और प्रियंका ने यूं लुटाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: अनुष्का ने बेटी वामिका संग साझा की प्यारी तस्वीर, रणवीर और प्रियंका ने यूं लुटाया प्यार
बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। मां बनने के बाद से अनुष्का चर्चा में है और उनके चाहने वाले उनकी प्यारी सी बिटिया का चेहरा देखने के लिए बेकरार रहते हैं। हालांकि विराट और अनुष्का दोनों ने तय किया है कि वो अपनी अपनी बेटी को तब तक सोशल मीडिया पर नही लाएंगे जब तक वो खुद इसे समझने के काबिल नहीं हो जाती। ऐसे में विराट और अनुष्का अपनी बेटी वामिका की तस्वीर साझा तो करते हैं लेकिन उसका चेहरा छिपा होता है।
अनुष्का और वामिका की तस्वीर के फैंस हुए दीवाने
अब हाल ही में दुर्गाष्टमी के मौके पर अनुष्का ने वामिका के साथ बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में भी वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन फैंस को ये तस्वीर काफी पसंद आई। सिर्फ फैंस को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी इस प्यारी सी तस्वीर को देखकर अपना दिल नहीं थाम पा रहे हैं।
अष्टमी के दिन इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'हर दिन तुम मुझे ज्यादा से ज्याा साहसी बना रही हो। भगवान करे तुम्हे अपने अंदर की देवी की ताकत मिले, मेरी प्यारी वामिका'। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने तो जमकर प्यार लुटाया ही साथ ही सेलेब्स ने भी जमकर कमेंट किए। रणवीर सिंह ने लिखा- ओह ले और साथ ही ढेर सारे दिल के इमोजी पोस्ट किए।
3 of 5
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी नजर ना लगने वाला इमोजी पोस्ट किया। रणवीर और प्रियंका दोनों ने ही फिल्म 'दिल धड़कने दो' में अनुष्का संग काम किया था। तीनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। वहीं एक वक्त ऐसा भी था जब अनुष्का और रणवीर एक दूसरे के काफी करीबी माने जाते थे लेकिन उन्होंने बता दिया कि वो एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushka sharma
विराट से शादी के चार साल बाद अनुष्का मां बनीं और इसी साल जनवरी में उन्होंने वामिका को जन्म दिया। अनुष्का अभी अपनी बेटी के साथ ही वक्त बिता रही हैं और बहुत जल्द वो फिल्मों में भी लौटने वाली हैं। अनुष्का के हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। वो भले ही पर्दे पर ना नजर आई हों लेकिन उनकी द्वारा निर्मित वेब सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ नजर आए थे। हालांकि फिल्म पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद शाहरुख और अनुष्का दोनों ने ही पर्दे से ब्रेक ले लिया। अनुष्का फिल्मी सेट पर लौट चुकी हैं और कुछ समय पहले उन्होंने सेट से तस्वीर साझा की थी जो फैंस को अच्छी लगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।