अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और उनसे जुड़ी कंपनियों पर छापामारी में 650 करोड़ रुपये से अधिक राशि की हेराफेरी का पता चला है। तापसी पन्नू ने इस मामले में तीन ट्वीट कर अपनी सफाई पेश की है। वहीं अब अनुराग कश्यप ने भी आईटी की रेड के बाद पहली बार ट्वीट किया है। हालांकि हमेशा की तरह इस बार भी उनका जवाब देने का तरीका थोड़ा अलग है।
2 of 5
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप
- फोटो : Twitter
अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर ली है। अनुराग कश्यप ने तापसी की साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अपनी फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।
3 of 5
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू
- फोटो : Instagram
बता दें, सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू खूब एक्टिव रहते हैं। दोनों ‘सांड की आंख’ और ‘मनमर्जियां’ जैसी सफल फिल्म एक साथ बना चुके हैं। फिल्म ‘दोबारा’ से दोनों की एक साथ फिर से वापसी हो रही है।
4 of 5
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप
- फोटो : Social media
खबरों की मानें तो शुक्रवार को इनकम टैक्स की टीम उन बैंकों में जाएगी, जहां फैंटम के शेयर होल्डर्स अनुराग कश्यप, Kwan और फैंटम फिल्म्स के पार्टनर मधु मंटेना और डायरेक्टर विकास बहल के बैंक खाते हैं। इतना ही नहीं अधिकारियों को छापे के दौरान पांच करोड़ रुपये के नकद भुगतान की रसीद तापसी पन्नू के घर से मिली हैं। जिसकी जांच की जा रही है।
5 of 5
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप
- फोटो : instagram/taapsee, anuragkashyap10
दूसरी ओर तापसी ने अपनी सफाई देते हुए लिखा है, 'तीन दिनों की गहन खोजबीन के बाद 3 चीजें मिली हैं। 1. मेरे 'कथित' पैरिस के बंगले की चाभियां। क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं।' अपने दूसरे ट्वीट में तापसी ने लिखा, '2. जिस कथित पांच करोड़ रुपये की रसीद को मुझे फंसाने के लिए रखा गया, वह पैसे मैंने कभी लिए ही नहीं।' बता दें कि कश्यप पर छापेमारी को लेकर विपक्ष के नेता यह आरोप लगा रहे हैं कि मोदी सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से उनपर यह कार्रवाई की गई है।