अनिता हसनंदानी टीवी की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से अनिता हसनंदानी अपने एक पोस्ट की वजह से चर्चा में छाई हुई हैं। जिसको उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
टीवी की नागिन ने शाहरुख और काजोल की इस फिल्म के सीन को दोहराया, कहा- 'टिकटॉक की जरूरत नहीं...'
अनिता हसनंदानी ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने पति रोहित रेड्डी के साथ नजर आ रही हैं। अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी इस वीडियो में बॉलीवुड की मशहूर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के ट्रेन वाले सीन को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में इस फिल्म का सुपरहिट गाना तूझे देखा तो ये जाना सनम बज रहा है। बता दें कि शाहरुख खान और काजोल स्टारर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है।
वीडियो में अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके पति रोहित रेड्डी ट्रेन के गेट पर खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे होते हैं। वहीं अनिता हसनंदानी भागते हुए आती हैं और उनका हाथ थामने की जगह चिप्स का पैकेट लेकर चली जाती हैं। इस मजेदार वीडियो को साझा करते हुए अनिता हसनंदानी ने खास कैप्शन भी लिखा है।
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'टिकटॉक की कोई जरूरत नहीं है। बस टैलेंट ही काफी है, किसी भी प्लेटफॉर्म को टिक टॉक बना देंगे। यहां उन टिक टॉकर्स के लिए एक शूटआउट है, जिन्होंने अपने गोल को पाने के लिए काफी मेहनत की। आप लोग एक निश्चित मंच के लिए बहुत प्रतिभाशाली हैं। और हर प्लेटफॉर्म को आपकी जरूरत है। आप सभी के शानदार वीडियो का इंतजार है, इंस्टा पर भी और रील पर भी।'
सोशल मीडिया पर अनिता हसनंदानी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अनिता हसनंदानी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह नागिन, ये मोहब्बतें और बहू हमारी रजनीकांत सहित कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत इस तरह बने थे बॉलीवुड के 'धोनी', ऐसे ली थी हेलिकॉप्टर शॉट की ट्रेनिंग