{"_id":"61935ad399ec0f0b341c1bd3","slug":"ananya-shares-first-post-since-being-questioned-by-ncb-in-aryan-khan-drug-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: आर्यन खान ड्रग केस में एनसीबी पूछताछ के बाद पहली बार अनन्या पांडे ने शेयर की पोस्ट, जानिए क्या लिखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: आर्यन खान ड्रग केस में एनसीबी पूछताछ के बाद पहली बार अनन्या पांडे ने शेयर की पोस्ट, जानिए क्या लिखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे,
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने आर्यन खान ड्रग केस में एनसीबी द्वारा पूछताछ के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। गौरतलब है कि पिछले महीने एक्ट्रेस अनन्या पांडे से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में पूछताछ की थी। उन्हें इस केस में पूछताछ के लिए तीन बार एनसीबी दफ्तर बुलाया गया था। उसके बाद से अनन्या पांडे कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से दूर हो गई थी और इंस्टाग्राम पर उनकी उपस्थिति नहीं दिख रही थी।
Trending Videos
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अब इस विवाद के बाद वह पहली बार इंस्टाग्राम पर फिर लौटी हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह कार के भीतर बैठी हुई दिख रही हैं और इंद्रधनुष को कैप्चर करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, हल्की- सी बारिश के बिना आपके पास इंद्रधनुष नहीं हो सकता। एक नजर देखो।
यह वीडियो कहां शूट किया गया है अनन्या पांडे ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। इस खूबसूरत वीडियो में कैमरा अनन्या पांडे के हंसते हुए चेहरे से पैन होकर कार के बाहर सुदूर प्रकृति के बीच आसमान में बने इंद्रधनुष के दृश्य पर टिकता है। बाहर हरियाली है और आसमां में प्यारा सा इंद्रधनुष उभरकर आया है। इस वीडियो को 6 लाख 98 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अनन्या के फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और तरह-तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान, अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, अनन्या पांडे को लोगों ने बहुत ज्यादा तंग किया है जबकि उनकी कोई गलती नहीं थी। वहीं कई यूजर्स उनसे इंस्टाग्राम पर वापस लौटने से खुश हैं और स्वागत कर रहे हैं। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद से अनन्या एकदम से इंस्टाग्राम से दूर हो गई थी। जबकि वह इससे पहले तक इस प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : Insatagram- @ananyapanday
इस वीडियो पर अनन्या की मां भावना पांडे ने भी कमेंट किया है। उन्होंने बेटी के इस खूबसूरत वीडियो पर दिल वाला इमोजी बनाया है। फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और अनन्या की दोस्त हेलेना एलेसी ने भी वीडियो पर प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, अच्छी और बुरी चीजें जिंदगी का हिस्सा हैं। स्वीकार करें। बुरा सीखने की प्रक्रिया है, आप इससे आगे निकल जाएंगे। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको खुशी होगी और यह अच्छी बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।