बॉलीवुड की अपकमिंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बीते दिनों एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए अपने दिल की बात शेयर की थी। सारा अली खान की तरह अनन्या ने भी कहा था कि कार्तिक आर्यन उन्हें बहुत पसंद हैं, और वह बहुत खुश है कि उन्हें कार्तिक के साथ काम करने का मौका मिला है। लेकिन वो दोनों (सारा और कार्तिक) के बीच कबाव में हड्डी नहीं बनना चाहतीं। कार्तिक और अनन्या फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में साथ काम कर रहे हैं। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने कार्तिक को निस्वार्थ स्वभाव वाला शख्स बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की।
2 of 5
Ananya Pandey
- फोटो : twitter
हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जब अनन्या पांडे से पूछा गया कि क्या कार्तिक आर्यन उनके लिए स्पेशल पर्सन हैं? इस पर हंसते हुए अनन्या ने कहा कि वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।'
3 of 5
Kartik Aaryan and Ananya Pandey
- फोटो : instagram
अनन्या ने कहा, 'मुझे इसे इस प्रकार बताने दीजिए कि वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और हम साथ में फिल्म भी कर रहे हैं और हमारी दोस्ती बहुत ही सहज हैl हम एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे से घुल मिल जाते हैं और मुझे कार्तिक आर्यन के साथ समय बिताना बहुत पसंद हैl’
4 of 5
Ananya Pandey
- फोटो : instagram
अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ भी की l उन्होंने कहा, 'कार्तिक आर्यन के साथ काम करके मुझे ये पता चला कि वह बिल्कुल भी मतलबी नहीं है l जैसे कि हम कई बार कोई सीन साथ में कर रहे होते हैं l तब उन्हें उनकी लाइनों के अलावा मेरी लाइनें भी याद थीं l इसके अलावा वह यह भी सोचते हैं कि सीन को किस तरह बेहतर बनाया जा सकता है।
अनन्या कहती हैं, 'कार्तिक आर्यन ने मेरी बहुत सहायता की क्योंकि मैं नई हूं l मुझे लगता है, मुझे सब से मदद लेनी चाहिए और इस मामले में वह मेरी खुल कर मदद करते हैंl' इससे पहले अनन्या पांडे ने कहा था, 'मैं 20 साल की हूं और जाहिर है कि मेरा किसी पर भी क्रश हो सकता है। मैं कार्तिक आर्यन के लिए खुलकर अपनी फीलिंग बता रही हूं कि मुझे कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं और मैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है।'