फिल्मी जगत में कास्टिंग काउच और हैरेसमेंट को लेकर अब तक की अभिनेत्रियों का दर्द छलका है। अपने साथ हुई भयावह घटना की पोल बहुत कम लोग ही खोल पाते हैं। अब इसी में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का नाम भी जुड़ चुका है। अमायरा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्मों का भी जाना माना नाम हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उन्हें दोनों ही इंडस्ट्री में शोषण का सामना करना पड़ा था।
2 of 5
अमायरा दस्तूर का शाही अंदाज
- फोटो : instagram
अपने हालिया इंटरव्यू में अमायरा ने खुलासा किया कि कुछ वक्त समय पहले ही उन्होंने इस विषय पर खुलकर बात की थी कि किस तरह इस मामले में दोनों ही इंडस्ट्री एक दूजे से ज्यादा अलग नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों में पुरुषों और महिलाओं के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार रही हैं।
3 of 5
अमायरा दस्तूर
- फोटो : instagram
जब अमायरा से उनका नाम पूछा गया, जिन्होंने उनका शोषण किया तो अभिनेत्री ने नाम लेने से मना कर दिया और कहा कि उन में उनका नाम लेने की हिम्मत नहीं है क्योंकि वे पावरफुल लोग हैं लेकिन वह एक दिन जरूर बताएंगी। अमायरा का यह बयान सुनकर उनके फैंस भी काफी शॉक हैं और अभिनेत्री के हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं।
4 of 5
अमायरा दस्तूर
- फोटो : instagram
अमायरा ने कहा, ‘सच कहूं तो मैंने दक्षिण या बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है, लेकिन हां, मैंने दोनों इंडस्ट्री में अपने हिस्से के उत्पीड़न का सामना किया है। मेरे पास उनका नाम लेने की हिम्मत नहीं है क्योंकि वह शक्तिशाली लोग हैं । वह पुरुष और महिलाएं हैं, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि मैं असहाय महसूस करूं।’
5 of 5
अमायरा दस्तूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमायरा ने एक घटना का जिक्र करते हुए यह भी कहा, ‘मैंने एक एक्टर एक गाने में एक शॉट के दौरान मुझसे बुरी तरह चिपक गया और मेरे कान में फुसफुसाते हुए कहा कि वह बहुत खुश था कि मैं उसके साथ फिल्म में थी। जब मैंने उसे अपने से दूर कर दिया और फिर से उससे बात करने से मना कर दिया, उसने मेरे अनुभव को काफी बुरा बना दिया था।’