90 के दशक कई स्टार किड्स ने बॉलीवुड में एंट्री की और उन्हीं में से एक थे शादाब खान। बॉलीवुड के मशहूर विलेन अमजद खान के बेटे शादाब को ड्रीम डेब्यू मिला और साथ में रानी मुखर्जी जैसी खूबसूरत हीरोइन का साथ। लेकिन ये साथ भी काम नहीं आया और शादाब लगातार फ्लॉप देने के बाद फिल्मों से गुमनाम हो गए।
पहली फ्लॉप के बाद गायब हुआ रानी मुखर्जी का 'हीरो', रोजी रोटी कमाने के लिए कर रहा ये काम
आज शादाब खान के पास कोई फिल्म नहीं है और वो फिल्म इंडस्ट्री और उसकी चमक धमक से दूर अपना करियर बनाने की जुगत में लगे हैं। एक्टिंग में बुरी तरह असफल होने के बाद शादाब खान ने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ दिया जिसके बाद वो अपने लिए काम की तलाश करने लगे।
पहली फ्लॉप के बाद गायब हुआ रानी मुखर्जी का 'हीरो', रोजी रोटी कमाने के लिए कर रहा ये काम
जब कुछ रास नहीं आया तो शादाब खान ने डायरेक्शन में उतरने की सोची और इसी सोच के साथ डायरेक्शन की कमान संभाल ली, लेकिन यहां भी निराशा ही हाथ लगी। आखिरकार चारों तरफ से थक हारकर शादाब खान ने लेखन में हाथ आजमाया और अपने पिता पर एक बायोग्राफी लिखी।
पहली फ्लॉप के बाद गायब हुआ रानी मुखर्जी का 'हीरो', रोजी रोटी कमाने के लिए कर रहा ये काम
लेकिन उसके बाद से शादाब खान के पास कुछ खास काम नहीं है। ताज्जुब की बात है कि जिस एक्टर के एक एक डॉयलॉग पर ही सिनेमाघरों में सीटियां बज उठतीं थीं उसी एक्टर के बेटे को आज इस तरह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सुपरस्टार बाप के रुतबे की वजह से शादाब को फिल्मों में मौका तो मिल गया था लेकिन वो अपना टैलेंट साबित नहीं कर पाए। इसकी वजह से शादाब खान का करियर लुढ़क गया और वो बॉलीवुड से गुमनाम हो गए।
पहली फ्लॉप के बाद गायब हुआ रानी मुखर्जी का 'हीरो', रोजी रोटी कमाने के लिए कर रहा ये काम
5 of 5
अमिताभ बच्चन के साथ शादाब खान
शादाब खान से बुरी किस्मत शायद किसी और की हो नहीं सकती क्योंकि एक्टिंग के अलावा जिस भी फील्ड में शादाब खान ने हाथ डाला वहां उन्हें निराशा ही हाथ लगी। डेब्यू के सालों बाद भी शादाब खान का स्ट्रगल आज भी जारी है।
स्ट्रगल करते करते शादाब खान का हुलिया ही बदल गया है। पहले वो काफी स्लिम और फिट थे लेकिन आज उन्हें पहचानना मुश्किल है। वो पहले से काफी मोटे हो गए हैं और बाल भी पक गए हैं।