बॉलीवुड के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को अभिनय की दुनिया में 50 साल पूरे कर लिये। इस मौके पर बिग बी ने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टर उन्हें अब काम से छुट्टी लेकर आराम करने की सलाह दे रहे हैं लेकिन वह अपने चाहने वालों के प्यार से अभिभूत हैं और बहुत जल्द काम पर वापस लौटेंगे। अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी।
2 of 4
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने अपने अधिकारिक ब्लॉग पर लिखा कि धरती पर सफेद लिबास में देवदूत यानी डॉक्टर उन्हें काम से छुट्टी लेकर घर बैठने और आराम फरमाने की हिदायत दे रहे हैं। मगर वह जल्द वापस लौटकर काम शुरू करना चाहते हैं। अमिताभ ने अपने घर जलसा में डॉक्टरों के बीच की अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य का अपडेट दिया।
3 of 4
amitabh bachchan
- फोटो : social media
झंझावातों से घिरा पर मैं आगे बढूंगा
अमिताभ ने लिखा, 'बढ़ते उम्र के साथ झंझावातों से घिरा हूं, सेहत के इस फेर में हर तरह से एक नली गुजर रही है। किसी में सलाइन वॉटर, किसी से इंजेक्शन तो कहीं एक ओर सोनोग्राफ मीटर है। शरीर को इस वक्त कई तरह की सुरंगों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इंजेक्शन से शरीर में दवा पहुंचाई जा रही है और सफेद लिबाज में धरती के देवदूत कह रहे हैं कि अब रुको, आराम करो लेकिन मैं उठूंगा, काम पर लौटूंगा और अपने तमाम प्रशंसकों के बीच पूरी ऊर्जा के साथ उनके मनोरंजन के लिए लौटूंगा।'
4 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
ये चार फिल्में कतार में
अमिताभ बच्चन की चार फिल्में कतार में हैं, इनमें झुंड, चेहरे, गुलाबो सिताबो और ब्रह्मास्त्र शामिल हैं। इसके अलावा कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन अभी चल रहा है।
Video: पहले पैपराजी से कहा, 'बंद करो कैमरा', फिर जाह्नवी ने इस तरह की गरीब बच्ची की मदद