इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में कल्कि 2989 एडी का नाम सबसे ऊपर है। फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। वहीं, इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में दिखेंगे। साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक के दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने रखा राजनीति में कदम, आंध्र प्रदेश की पीथापुरम सीट से लड़ेंगे चुनाव
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच अमिताभ बच्चन ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। बिग बी इस फिल्म पर देर रात तक काम कर रहे हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है। अपने ब्लॉग के जरिए अमिताभ ने नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया है।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने लिखा, "फिर से देर हो गई… जैसे-जैसे कल्कि की शूटिंग पूरी हो रही है वैसे वैसे काम से लौटने में देर हो रही है…जैसा कि बताया गया है कि यह फिल्म नौ मई को रिलीज होगी … इसलिए सब कुछ सही और व्यवस्थित करने का आखिरी प्रयास चल रहा है जिसका मेकर्स ने दर्शकों से वादा किया है।”
4 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के टीजर में अमिताभ के किरदार की छोटी सी झलक देखने को मिली थी। उनके लुक पर गौर करें तो ऐसा प्रतीत होता है कि बिग बी लंबे समय तक जीवित रहने वाले व्यक्ति के किरदार में हैं। उनका लुक लॉर्ड ऑफ द रिंग्स सीरीज के गैंडालफ की भी याद दिलाता है। कल्कि 2898 एडी में कमल हासन भी नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से प्रशंसकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
5 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नौ मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में संतोष नारायणन का संगीत है। वैजयंती मूवीज के सी अश्वनी इस बडे़ बजट की फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।
Rohit Shetty: करीना कपूर ने खास अंदाज में रोहित शेट्टी को दी जन्मदिन की बधाई, फोटो साझा कर कही यह बात