अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी हालत अभी स्थिर है। दोनों अभिनेता मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। बच्चन परिवार के चार सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके स्टाफ के सदस्यों का कोविड 19 टेस्ट हुआ जिसके नतीजे आ गए हैं।
सामने आई अमिताभ बच्चन के यहां काम करने वाले 26 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट, जानिए क्या होगा अब
अमिताभ और अभिषेक के बाद रविवार को पता चला कि ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना संक्रमित हैं। चारों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चन परिवार के घर पर मौजूद पूरा स्टाफ कोरोना निगेटिव पाए गए हैं।
बच्चन परिवार के संपर्क में कुल 54 लोग आए थे। रविवार को 28 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। बाकी 26 लोग हाई रिस्क पर थे। इन सभी 26 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था। सोमवार को इनकी रिपोर्ट आई जिसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं।
T 3591 - ... to them that have expressed their concern, their prayers and their wishes for Abhishek Aishwarya Aaradhya and me .. my unending gratitude and love ..❤️
वो सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएँ अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे , व्यक्त की हैं , मेरा हृदय पूर्वक आभार 🌹
हालांकि एहतियात के तौर पर सभी 26 लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया है। वहीं ऐश्वर्या और आराध्या भी होम क्वारंटीन में हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन के चारों बंगले सील कर दिए गए हैं। साथ ही उन्हें दो बार सैनिटाइज भी किया गया है।
उधर, अभिषेक बच्चन के को-एक्टर अमित साध ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है। राहत की बात है कि अमित का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। बता दें कि कुछ वक्त पहले रिलीज हुई वेब सीरीज में अभिषेक और अमित साध एक साथ नजर आए थे।
शुभम मिश्रा मामले के बाद धमकी देने वालों पर भड़कीं हिना खान, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से की ये गुजारिश