रमेश सिप्पी की साल 1975 में आई एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'शोले' की गिनती आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों में होती है। इस मूवी में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमजद खान और संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकार थे। इस फिल्म के सीक्वेंस और डायलॉग्स ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं इस मूवी से धर्मेंद्र का टंकी वाला सीन और डायलॉग काफी फेमस है। हालांकि, शोले की रिलीज के काफी साल बाद इसके डायलॉग राइटर जावेद अख्तर ने इसपर चौंकाने वाला बयान दिया जो बेहद दंग करने वाला है।
2 of 5
शोले
- फोटो : सोशल मीडिया
रमेश सिप्पी की 'शोले' 204 मिनट की अवधि में एक लंबी फिल्म है। हालांकि सिप्पी ने कैरेक्टर्स के इस बेहतरीन कॉम्बिनेशन में इतना नाटक और जीवन जोड़ा है कि आप कभी भी इससे बोर नहीं हो सकते हैं। इसी से धर्मेंद्र के किरदार वीरू का टंकी वाला सीन आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है जिसमें वह बसंती से शादी ना कर पाने की वजह से अपनी जान लेने की धमकी देता है। यह एक मजेदार सीक्वेंस था जिसने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। वहीं अब इस सीन पर जावेद अख्तर ने सालों बाद चौंकाने वाला खुलासा किया है। जावेद ने बताया है कि उन्होंने इसके डायलॉग्स जल्दबाजी में कार के बोनट पर लिखे थे।
यह भी पढ़ें : 'सरदार मैंने आपका नमक खाया है...', इस डायलॉग ने 'शोले के 'कालिया' को कर दिया मशहूर
3 of 5
शोले
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले जावेद अख्तर ने एक प्रमुख मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने यह टंकी वाले सीन का डायलॉग जल्दबाजी में लिखा था। साथ ही उन्हें इसे दो बार पढ़ने का मौका तक नहीं मिला था। जावेद अख्तर ने बताया, 'धर्मेंद्र के लिए एक हाइलाइट सीन की जरूरत थी, क्योंकि उनका कैरेक्टर बिल्कुल सादा लग रहा था। दृश्य लिखा गया था, लेकिन डायलॉग नहीं। हर दिन मैं सोचता था, 'आज मैं संवाद लिखूंगा' लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ क्योंकि हम हर दिन फिल्म बनाते समय काम करने, हंसने और खाने में व्यस्त रहते थे।'
यह भी पढ़ें : गांव के धोबी ने अमजद खान को बना दिया शोले का 'गब्बर', जानिए क्या है पूरा किस्सा
4 of 5
शोले
- फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर ने डायलॉग लिखने के वाक्ये को साझा करते हुए कहा,'मैंने सुबह कागज कलम लिया और मैं कार में एयरपोर्ट जा रहा हूं और उसमें लिख रहा हूं। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी सीन पूरा नहीं हुआ, और मैंने कार से उतर कर बोनट पर कागज रखा और लिखना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से आवाज आई, 'आप चलिये, बोर्डिंग पास दिखाइए, आपकी फ्लाइट मिस हो जाएगी नहीं तो'।
5 of 5
शोले का टंकी वाला सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर ने बात को पूरा करते हुए कहा,'मैंने डायलॉग लिखकर अपने असिस्टेंट को दे दिया, दोबारा पढ़ा भी नहीं, वह सीन कार की बोनट पर पूरा हुआ था। हवाई अड्डे के लिए मेरा रास्ता, और मैं लोगों को मेरी उड़ान छूटने के बारे में चेतावनी देते हुए सुन सकता था, लेकिन मुझे बस काम पूरा करना था, इसलिए मैंने कागज को कार के बोनट पर रख दिया और उसे समाप्त कर दिया और अपने सहायक से इसे सेट करने के लिए कहा।'