हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म '102 नॉट आउट' रिलीज हुई । बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है । फिल्म में अमिताभ के अलावा ऋषि कपूर भी हैं । अमिताभ फिल्म में 102 साल के पिता और ऋषि उनके 75 साल के बेटे का रोल निभा रहे हैं ।
VIDEO: अमिताभ बच्चन ने 'जलसा' के बाहर हजारों फैंस के सामने लगाए ठुमके, पहली बार दिखा ऐसा नजारा
इस रविवार जब अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर उनके फैंस इकट्ठा हुए तो उन्होंने '102 नॉट आउट' को प्रमोट किया । बता दें कि सालों से हर रविवार को अमिताभ बच्चन के घर के बाहर फैंस आते हैं और बिग बी उनसे मिलते हैं ।
इस बार जब बिग बी फैंस से मिले तो अपनी फिल्म के गाने 'बडुंबा' पर जमकर डांस किया । पहली बार अमिताभ बच्चन को इस तरह से डांस करते हुए देखा गया । बिग बी को देख उनके फैंस काफी उत्साहित हो रहे थे ।
Doin' his thang!!! @amitabhbachchan #BigB #Badumbaa
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
बता दें कि कई बार अमिताभ अपनी पोती आराध्या के साथ फैंस से मिलते हैं । इस दौरान बिग बी हमेशा कुर्ता-पायजामा और शॉल पहने नजर आते हैं । डायरेक्टर उमेश शुक्ला की फिल्म '102 नॉट आउट' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं ।
T 2804 - The Sunday and BADUMBAA pic.twitter.com/xH5LOlNxh8
बता दें कि हाल ही में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेकर्स से अपील की है कि राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाए । बिग बी का यह वीडियो अभिषेक बच्चन ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है । जिसे अभी तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं ।