जरुरतमंदों को मदद पहुंचाने के लिए दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर आगे आते हैं। कोरोना वायरस से उपजे चिंताजनक हालात में भी बिग बी पुरजोर तरीके से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इसी से जुड़ी एक जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन, हाजी अली दरगाह ट्रस्ट और पीर मखदूम साहेब चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ मिलकर जरुरतमंदों तक खाना पहुंचा रहे हैं।
2 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
इसके मुताबिक 2000 खाने के पैकेट हर दिन भेजे जा रहे हैं। इनमें से 200 हाजी अली दरगाह और माहीम दरगाह और बाकी बचे 1800 पैकेट बाबुलनाथ मंदिर, मीरा दातार दरगाह, कोल्सा बंदर, वर्ली के लोटस कॉलोनी और टाटा मेमोरियल अस्पताल के परिसर में पहुंचाए जा रहे हैं।
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
इस बारे में बात करते हुए पीर मखदूम साहेब चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया, 'हम विभिन्न परिवारों को उनका राशन कार्ड या आधार कार्ड देख कर राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। हमारे वालंटियर्स को मास्क, दस्ताने और सुरक्षा के सभी चीजें उपलब्ध कराई गई हैं। लोग बेसब्री से राशन का इंतजार करते हैं और हमें पूरी तरह से समर्थन करते हैं।
4 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अपनी पहल वी आर वन (हम एक हैं) है को लेकर भी चर्चा में हैं। इस पहल को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स और कल्याण ज्वेलर्स ने समर्थन दिया है। इस पहल के जरिए देश के लाख दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को एक महीने तक राशन मुहैया कराया जाएगा।
5 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
इस पहल के तहत कुछ किराने की दुकानों और सुपर मार्केटों से हाथ मिलाया गया है, जिनके माध्यम से वे कर्मचारियों तक राशन की व्यवस्था करेंगे। उन किराने की दुकानों से या सुपरमार्केट्स से सामान खरीदने के लिए कर्मचारियों को एक डिजिटल बारकोड कूपन किया जाएगा, जो उनके राशन प्राप्त करने में पैसे का काम करेगा। इसके अलावा जरूरतमंदों को कुछ पैसे भी उपलब्ध कराए जाने की योजना है।