फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाई के मामले में चीन में चमकी 'सीक्रेट सुपरस्टार', चंद दिनों में होगी 500 करोड़ के पार

Tue, 30 Jan 2018 08:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
amir khan secret superstar china box office collection touches 500 crores
आमिर खान
आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फिल्म 'दंगल' और 'पीके' के बाद चीन में लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। बात अगर फिल्म की कमाई कि करें तो दो हफते में ही आमिर की फिल्म ने 418 करोड़ की कमाई कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये फिल्म 500 करोड़ का रिकॉर्ड भी कायम कर लेगी। इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर दी है।  

 
amir khan secret superstar china box office collection touches 500 crores
आमिर खान
बता दें, आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस हफ्ते की हॉलीवुड फिल्म 'मेज रनर द डेथ क्योर' को भी पछाड़ दिया है। इस फिल्म में जायरा वसीम लीड रोल निभा रही हैं।  



 
amir khan secret superstar china box office collection touches 500 crores
चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर सीक्रेट सुपरस्टार जिस तेज़ी से कारोबार कर रही है, उससे 500 करोड़ का आंकड़ा छूना बेहद आसान लग रहा है। सीक्रेट सुपरस्टार, एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपने भीतर के गायकी के हुनर को दुनिया के सामने लाना चाहती है लेकिन उसके पिता, समाज के डर से उसे ऐसा करने से रोकते हैं। बाद में वो इंटरनेट पर वीडियो डाल कर फेमस हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
amir khan secret superstar china box office collection touches 500 crores
Aamir Khan
हाल ही में आमिर ने अपने एक इंटरव्यू में चीनी एक्टर्स के साथ काम करने की इच्छा जताई हैं। आमिर ने कहा, चीन में कई टैलेंटेड अभिनेता हैं और मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'चीनी और इंडियन टैलेंट्स को मिलकर एक प्रोजेक्ट में साथ काम करना चाहिए। यकीनन ही यह प्रोजेक्ट शानदार रहेगा'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed