{"_id":"5c1391b0bdec2253b437c366","slug":"alka-yagnik-daughter-sayesha-gets-married-with-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगर अलका याग्निक ने अकेले की बेटी की शादी, 26 साल से अलग रह रहे पति आए सिर्फ कन्यादान करने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगर अलका याग्निक ने अकेले की बेटी की शादी, 26 साल से अलग रह रहे पति आए सिर्फ कन्यादान करने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alka yagnik
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के शादी के इस दौर में एक और नाम आ रहा है। गौरतलब है कि बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक की बेटी सायशा की शादी बीते बुधवार (12 दिसंबर) को हुई। सायशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अमित देसाई संग सात फेरे लिए है। शादी में सायशा लाल रंग के लहंगे में तो अमित आइवरी शेरवानी में दिखे। सुपरहिट गायिका अलका ने अपनी बेटी की शादी में एक इमोशनल सिंगिंग परफोर्मेंस भी दी।
2 of 5
alka yagnik
- फोटो : instagram
बॉलीवुड से इस शादी में एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन नजर आई थीं। सायशा के प्री-वेडिंग कार्यक्रम 10 और 11 दिसंबर को आयोजित हुए थे। इस दौरान सायशा की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी भी हुई। बता दें कि पिछले साल क्रिसमस (25 दिसंबर) वाले दिन सायशा और अमित की रिंग सेरेमनी हुई थी।
3 of 5
alka yagnik
- फोटो : instagram
मां अलका के बॉलीवुड में लंबे समय तक हिट रहने के बाद भी सायशा ने फिल्म जगत से दूरी बनाई रखी। एक बार को सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ली लेकिन मन नही माना। सायशा 28 साल की हैं और मुंबई के अंधेरी में Boveda Bristro रेस्टोरेंट की को-ऑनर हैं। बात करें उनकी शिक्षा की तो वह लंदन स्कूल ऑफ मार्केटिंग से एमबीए करके आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alka yagnik
- फोटो : instagram
वहीं, गायिका अलका ने शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर से साल 1989 में शादी की थी। लेकिन शादी के 26 साल होने के बाद भी दोनों अलग रहे हैं। गौरतलब है कि इनके अलग रहने की वजह कोई झगड़ा और तलाक नहीं बल्कि दोनों ने काम को लेकर ऐसा किया हुआ है। इससे दोनों ने अपने काम पर अच्छे से फोकस बनाए रखा है। वहीं, इकलौती संतान सायशा मां अलका के साथ ही रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
alka yagnik
- फोटो : instagram
अल्का ने बॉलीवुड में एक से एक हिट सॉन्ग गाए हैं जिनकी कोई गिनती ही नहीं है। अल्का ने 80 के दशक से बॉलीवुड में गाना शुरू किया था। उन्होंने सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू संग सबसे ज्यादा रोमांटिक सॉन्ग गाए हैां।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।