{"_id":"5afe98754f1c1bdb408b63ce","slug":"alia-bhatt-film-raazi-box-office-collection-day-7","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में ही 'राजी' ने बना डाला ये रिकॉर्ड, आलिया भट्ट ने दी अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक हफ्ते में ही 'राजी' ने बना डाला ये रिकॉर्ड, आलिया भट्ट ने दी अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
raazi
पिछले हफ्ते रिलीज हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘राजी’दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। राजी को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली थी। जिसके बाद फिल्म ने उम्मीद से अधिक कलेक्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। इतना ही नहीं इस फिल्म को आलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताई जा रही है।
Trending Videos
raazi
फिल्म समीक्षकों ने फिल्म के कंटेट की जमकर तारीफ की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन 'राजी 'का कलेक्शन 7.53 करोड़, दूसरे दिन यानि शनिवार को 11.30 करोड़, रविवार को 14.11 करोड़, सोमवार को 6.30 करोड़ तो वहीं मंगलवार को फिल्म ने 6.10 करोड़ की कमाई की। राजी ने बुधवार को करीब 5.90 करोड़ और गुरुवार को 5.35 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म का अब तक का कलेक्शन 56.59 करोड़ हो चुका है।
#Raazi emerges a WINNER... Does REMARKABLE biz in Week 1... Emerges 5th HIGHEST *Week 1* of 2018... Fri 7.53 cr, Sat 11.30 cr, Sun 14.11 cr, Mon 6.30 cr, Tue 6.10 cr, Wed 5.90 cr, Thu 5.35 cr. Total: ₹ 56.59 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 18, 2018
raazi
'राजी' फिल्म महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
raazi
फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को ने रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे। 'राजी' फिल्म महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं।
विज्ञापन
raazi
भारत और पाकिस्तान पर फिल्माई गई ये फिल्म सभी को पसंद आ रही है। खासतौर से आलिया की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई आने वाले हफ्ते में भी जारी रहेगी। मेघना गुलजार की पिछली फिल्म ‘तलवार’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।